• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

दलित युवक द्वारा की गई आत्महत्या का मामला,पड़ोसियों के मकान तोड़ने को लेकर परिजनों ने घेरा कलेक्टर कार्यालय

ByM. Farid

Jan 19, 2023

देवास जिले के ग्राम देवली में वर्ग विशेष के पड़ोसियों से हुए मामूली विवाद के बाद 13 जनवरी को एक दलित युवक आकाश ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। युवक आकाश की आत्महत्या को लेकर गांव में काफी तनाव का माहौल हो गया था। जिसे लेकर टोंकखुर्द पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 306 के तहत F.I.R. दर्ज कर चारों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था।
इसी मामले को लेकर गुरुवार को परिजन और दलित समाज के कार्यकर्ता चामुंडा कॉम्पलेक्स से रैली निकालकर देवास कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।जहाँ उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर ऋषव गुप्ता को ही ज्ञापन देने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय में धरना दे डाला।

इस दौरान कलेक्टर कार्यालय में काफी देर तक मचे हंगामे के बाद पुलिस अधिकारी उन्हें समझाईश देते रहे लेकिन प्रदर्शनकारियों ने किसी की एक न सुनी। इस बीच परिजनों के साथ समाज के जिम्मेदारों का एक दल कलेक्टर से मिलने अंदर दफ्तर में गया।जहाँ कलेक्टर ने परिजनों और समाजजनों की बात सुनकर उन्हें कहा कि पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मामले में मृतक के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक मदद भी जल्द ही दी जाएगी।बातचीत के दौरान SP डॉक्टर शिवदयाल सिंह भी अंदर मौजूद थे।

मीडिया से बातचीत में परिजन और अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने बताया कि युवक आकाश मालवीय ने 13 जनवरी को सुसाइड कर लिया था मनोज परमार का कहना है कि युवक के घर के आसपास का क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य है।

अकरम,सैफी,जाहिदा बी और यासिर जैसे असामाजिक तत्वों द्वारा युवक आकाश मालवीय को लगातार धमकाया जा रहा था एवं एक प्लाट पर अवैधानिक रूप से कब्जा करने के चलते युवक को 2018 से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।तथा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी जिसकी वजह से युवक ने आत्महत्या कर ली।
युवक को 8 लाख की आर्थिक सहायता दिलाने हेतु तथा अपराधियों के मकान तोड़ने को लेकर आज कलेक्टर साहब को ज्ञापन दिया गया है।

आपको बता दें कि कलेक्टर से परिजनों की मुलाकात के दौरान मौजूद SP डॉ शिव दयाल सिंह ने यह भी कहा कि मृतक के पास से एक  सुसाइड नोट भी पुलिस द्वारा जप्त किया गया है जिसमें उसने स्वयं की परेशानियों के कारण आत्महत्या करना और किसी से कोई विवाद नहीं होना लेख किया है।बावजूद इसके परिजनों की मांग पर तत्काल FIR दर्ज कर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया था।

652

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *