• Wed. Jul 22nd, 2026

Vaqif Khabar

पार्षद-इंजीनियर के विवाद की वजह से निगम कर्मचारियों की चंद घंटों की हड़ताल गुलाब के फूल से समाप्त

ByM. Farid

Jan 19, 2023

निगम कर्मचारी-अधिकारी आज निगम के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर बैठे थे हड़ताल पर…
समझौते के बाद समाप्त हुई हड़ताल…
निगम कमिश्नर से महापौर प्रतिनिधि,सभापति और पार्षद दल की मीटिंग के बाद ख़त्म हुई हड़ताल।
कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा और भाजपा पार्षद शीतल गेहलोत ने एक दूसरे को भेंट किये गुलाब के फूल।

 

देवास नगर निगम के कर्मचारी-अधिकारियों ने आज नगर निगम पहुंचकर निगम के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर हड़ताल शुरू की और निगम परिसर में ही धूप सेकते नज़र आए।
आपको बता दें कि कल नगर निगम के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर नागेश वर्मा और वार्ड 30 के भाजपा पार्षद शीतल गहलोत के बीच वार्ड में टेंडर को लेकर विवाद हो गया था जिसे लेकर दोनों पक्ष देर शाम थाने भी पहुंचे थे और दोनों ने सिटी कोतवाली में आवेदन भी दिए थे।

इतना ही नहीं मीडिया के सामने दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे।इसी विवाद के चलते नगर निगम के कर्मचारियों ने इंजीनियर नागेश वर्मा का साथ देते हुए आज नगर निगम पर ताला लगा दिया।
लेकिन बात बढ़ती देख महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल,सभापति रवि जैन और भाजपा पार्षद शीतल गेहलोत निगम कमिश्नर विशाल सिंह चौहान से मिलने चामुण्डा कॉम्पलेक्स पहुंचे। जहां कल हुए विवाद के बाद आज निगम में कई जा रही हड़ताल को लेकर बातचीत हुई।
लंबी बैठक के बाद विवाद का निपटारा शांति पूर्ण तरीके से हो इसे लेकर निगम कमिश्नर विशाल सिंह चौहान ,महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल,सभापति रवि जैन ,पार्षद शीतल गेहलोत और इंजीनियर नागेश वर्मा को साथ लेकर नगर निगम पहुंचे। जहाँ निगम कर्मचारियों के बीच कमिश्नर और जनप्रतिनिधियों ने निगम कर्मियों को संबोधित किया। इस दौरान इंजीनियर नागेश वर्मा और भाजपा पार्षद शीतल गेहलोत ने एक दूसरे को गुलाब के फूल दिए। और फिर इसी के साथ निगम के मुख्य द्वार पर जड़े तले को खवलकर चंद घण्टों में ही हड़ताल समाप्त हुई।और कर्मचारी काम पर लौटे।
लेकिन कहीं न कहीं इस तरह के विवादों के चलते आमजन के बीच निगम की साख पर बट्टा जरूर लगता है।

501

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *