• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

देवास में पुलिसकर्मी के साथ भाजपा नेता और उसके साथी ने की मारपीट, वर्दी भी फाड़ी घटना के वीडियो हुए वायरल

ByM. Farid

Feb 4, 2023

पुलिसकर्मी के साथ भाजपा नेता ने की मारपीट

देवास:-

देवास में पुलिसकर्मी के साथ भाजपा नेता और उसके साथी ने की मारपीट, वर्दी भी फाड़ी…
घटना के वीडियो हुए वायरल…
आरोपी भाजपा नेता संजय उर्फ गुड्डा सोनी हाटपीपल्या से भाजपा विधायक मनोज चौधरी का खास समर्थक…
पुलिस ने गिरफ्तार कर दर्ज किया केस…

देवास में बीती रात एबी रोड़ पर माता टेकरी सीढ़ी द्वार के सामने पुलिस आरक्षक से अभद्रता करके भाजपा नेता व उसके एक साथी ने जमकर गाली गलौच और मारपीट कर दी । घटना का पॉइंट वायरलेस सेट पर चला तो आसपास से अन्य पुलिस जवान पहुंचे और फिर उन्होंने पुलिसकर्मी को बचाया। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि कार सवार पुलिसकर्मी रामेन्द्र भदौरिया को नशे की हालत में कार में सवार भाजपा नेता संजय उर्फ गुड्डा सोनी और साथी सुमित कटारिया ने पहले अपनी कार से पुलिसकर्मी की कार को कट मारी।
इसके बाद पुलिसकर्मी द्वारा समझाईश देने पर उन्होंने उल्टे पुलिसकर्मी पर ही हाथ साफ कर दिए। पुलिसकर्मी के साथ भाजपा नेता संजय उर्फ गुड्डा सोनी और उसके साथी सुमित कटारिया ने जमकर गाली गलौच कर मारपीट की और वर्दी तक फाड़ दी।
गुड्डा सोनी देवास जिले की हाटपीपल्या विधानसभा सीट से सिंधिया समर्थक भाजपा विधायक मनोज चौधरी का करीबी है। मामले की जानकारी मिलने पर विधायक के भाई बलराम चौधरी भी नाहर दरवाजा पुलिस थाने पहुंच गए थे। यहां मीडिय ने उनसे सवाल पूछे तो उन्होंने कहा गुड्डा सोनी के लिए थाने आया हूँ,छोटी-मोटी बात है। आपको किसने कहा कि मारपीट की , कहां है वीडियो…
लेकन मामले में फरियादी आरक्षक रामेन्द्र भदौरिया की शिकायत पर नाहर दरवाजा पुलिस थाने में आरोपी भाजपा नेता संजय उर्फ गुड्डा सोनी और सुमित कटारिया के खिलाफ धारा 353 , 332 , 294 , 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

1,124

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *