• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

ग्वालियर जिले के आरोन में थाना प्रभारी की अनूठी पहल ,जुआरियों को जमानत देने से पहले एक पीपल का पौधा लगवाने की रखी शर्त

ByM. Farid

Feb 4, 2023

ग्वालियर  ग्वालियर जिले के घाटीगांव एसडीओपी और आरोन थाना प्रभारी ने एक अनोखी पहल की है जिसके तहत पकड़े गए जुआरियों को जमानत देने से पहले एक पीपल का पौधा लगवाने की शर्त रखी और उनकी जमानत देने आए भाई बेटे रिश्तेदारों की कसम खिलवाई की अब कभी भी जुआ नहीं खेलूंगा और ना शराब पियूंगा।

दरअसल ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी के निर्देशन पर पुलिया पुरा गांव के रहने वाले 8 लोगों को एसडीओपी संतोष पटेल व एवं आरोन थाना प्रभारी की पुलिस टीम ने पकडा है। जिनके कब्जे से तांश के पत्ते व फड़ से कुछ रुपये जप्त किये गए है। मौके पर गांव की कुछ महिलाओं व बुजुर्गों ने ताली बजाकर पुलिस की कार्यवाही की सराहना की। इन सभी आरोपियों ने जमानत पर छोड़ने के लिए कई प्रयास किए लेकिन एसडीओपी घाटीगांव संतोष पटेल व थाना प्रभारी अभिनव शर्मा ने एक अनोखी पहल करते हुए सभी से 1-1 पीपल का पौधा लगवाने की बात रखी और जमानतदार के रूप में आए भाई भतीजे व रिश्तेदारों के सर पर हाथ रखकर कसम खिलवाई,कि मैं पीपल देवता, भाई बेटे भतीजा की कसम खाता हूं कि कभी भी जुआ नहीं खेलूंगा और ना ही नशा करूंगा जो पैसे कमाऊंगा वह बच्चों की पढ़ाई में लगाऊंगा। जय हिंद।

191

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *