• Wed. Jul 22nd, 2026

Vaqif Khabar

बारात निकलने को ही थी कि घर के बाहर खड़ी टवेरा में रखा पोटाज़ फटा,कार में बैठे1 बाराती की मौत

ByM. Farid

Feb 22, 2023

देवास

गाड़ी में विस्फोट से 1 की मौत

देवास जिले के नेमावर में बारात में जा रही टवेरा में हुआ विस्फोट,टवेरा के परखच्चे उड़े…
एक की मौत,तीन अन्य घायल…
बारात में आतिशबाजी के लिए ले जाई जा रही गचकुंडी से हुआ विस्फोट…
दूल्हे के पिता के खिलाफ नेमावर पुलिस ने दर्ज किया केस…

आज दोपहर देवास जिले के अंतिम छोर पर स्थित नेमावर में एक टवेरा गाड़ी में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी में बैठे 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए। इनमें से गम्भीर हालत में इंदौर रेफर किये गए 20 वर्षीय सावन शर्मा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
दरअसल नेमावर में बोंदर गुर्जर के घर बेटे योगेश गुर्जर की शादी की शहनाई बज रही थी और बारात निकलने की तैयारी थी तभी अचानक बारात में शामिल टवेरा में विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना भयंकर था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान अफरा तफरी मच गई।
घटना बारात में आतिशबाजी के लिए ले जाई जा रही गचकुंडी में अचानक विस्फोट से हुई।जिसमें टवेरा में बैठे चार लोग बुरी रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे नेमावर थाना प्रभारी राजाराम वास्कले ने पुलिस बल के साथ घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। गाड़ी में बैठे सावन पिता दीपक शर्मा उम्र 20 वर्ष, शुभम पिता रामचंद्र गुर्जर उम्र 18 वर्ष, निखिल पिता दिनेश गुर्जर उम्र 15 वर्ष, व लक्की पिता गोपाल गुर्जर उम्र 15 वर्ष सभी नेमावर निवासी बुरी तरह घायल हो गए थे। इनमें सावन शर्मा गम्भीर रूप से घायल था जिसे हरदा से इंदौर रेफर कर दिया गया था लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं अन्य 3 घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए खातेगांव भेजा गया था। जहां से सभी को इंदौर रेफर किया गया।

आपको बता दें कि बारात में आतिशबाजी करने के लिए गाड़ी में गचकुंडी रखी हुई थी।गचकुंडी में विस्फोटक मसाला पोटास भरा होता है। पुलिस ने टवेरा गाड़ी के चालक की शिकायत पर दूल्हे योगेश के पिता बोंदर गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब जांच के बाद विस्फोटक विक्रेता के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कह रही है।

पोटाज़ का इस्तेमाल शादियों में आतिशबाजी के लिए किया जाता है अमूमन पोटाज़ को लोहे के बीच भरकर उसे जमीन पर मारा जाता है जिससे बहुत तेज धमाके की आवाज उत्पन्न होती है। शादियों में होने वाली आम आतिशबाज़ी के मुकाबले पोटाज़ एक सस्ती आतिशबाज़ी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

1,126

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *