• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर देवास कांग्रेस का कार्यकर्ता महासम्मेलन रहा महाफ्लाप शो

ByM. Farid

Feb 20, 2023

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर कांग्रेस का कार्यकर्ता महासम्मेलन रहा महाफ्लाप शो…

देवास शहरी क्षेत्र में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की दूसरी शुरुआत 22 फरवरी को होनी है इसे लेकर आज देवास शहर कांग्रेस ने एक कार्यकर्ता महासम्मेलन बुलाया था। जो पूरी तरह से एक फ्लॉप शो साबित हुआ। तस्वीर में आप जो देवास शहर कांग्रेस के कार्यालय की स्थिति देख रहे हैं वास्तविक रुप में शहर कांग्रेस की भी हालत इतनी ही खराब हो चुकी है।
इस कार्यकर्ता महासम्मेलन के आयोजक कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल थे।यह आयोजन शहर कांग्रेस के निर्देश पर आयोजित हुआ था। कार्यक्रम में जितनी खाने की प्लेटों की संख्या आप तस्वीरों में देख पा रहे हैं उसके मुकाबले मात्र 20% कार्यकर्ता भी इस महासम्मेलन में नहीं पहुंचे। इतना ही नहीं पंडाल के बाहर पड़ी खाली कुर्सियां ये बता रही है कि कार्यक्रम की सफलता की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि मंच तो कांग्रेसियों से खचाखच भरा हुआ है लेकिन कार्यकर्ताओं के रूप में ज्यादातर प्रवेश अग्रवाल की नर्मदा सेना के कार्यकर्ता दिख रहे हैं।
शहर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता ढूंढने से भी नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। खाली कुर्सियां चीख चीख कर कह रही है कि देवास का कांग्रेसी कार्यकर्ता अब संगठन से बहुत नाराज है। जिसकी सबसे बड़ी वजह शायद 15 महीने की सरकार में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा भी हो सकती है या फिर हालिया नगरीय निकाय चुनाव में टिकट बंटवारा भी हो सकता है।क्योंकि कांग्रेस की जो हालात नगरीय निकाय चुनाव में हुई है वह किसी से छुपी नहीं है। नगरीय निकाय चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि देवास कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल किया जाएगा और निकाय चुनाव की असफलता से सबक सीखा जाएगा लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता अब निराश होने लगा है और इसकी सबसे बड़ी दलील यह है इतने बढ़िया भोजन का आयोजन होने के बावजूद भी पार्टी कार्यकर्ता महासम्मेलन जैसे कार्यक्रम में नहीं पहुंचा । मीडिया ने जब कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा से पूछा कि कार्यकर्ताओं की संख्या कम क्यों है तो उनका कहना था कि हमारा कार्यकर्ता आज शादी ब्याह में व्यस्त हैं।जबकि देवास शहर के चौराहों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को घूमते हुए देखा जा सकता था। कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन इतना जबरदस्त तरीके से फ्लॉप हुआ है कि अब शहर में कांग्रेस के वजूद पर सवाल उठने लगे हैं। खुद कांग्रेसी भी सोशल मीडिया पर इसका दुखड़ा रो रहे है।
एक समय देवास शहर में अपना स्वर्णिम युग जीने वाली यह पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के महासम्मेलन में खाने की लुभावनी टेबल लगाने के बावजूद कुर्सियों को भरने में नाकाम हो रही है

महासम्मेलन फ्लॉप होने पर कांग्रेसी अब खुलकर यह बातें कर रहे है कि यह सब शहर के जिम्मेदार नेताओं के खसकते हुए जनाधार का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
कार्यक्रम में मौजूद रहे कांग्रेस के जिला प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान से जब मीडिया ने महासम्मेलन में खाली कुर्सियॉँ दिखाई देने को लेकर बात करना चाही तो वह कुछ भी कहने से बचते नज़र आए।

810

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *