प्रवेश के साथ शहर कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा का किया भव्य शुभारंभ
देवास। वार्ड क्रमांक 34 व 38 में पुनः हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा का जिला (शहर) कांग्रेस एवं प्रवेश अग्रवाल के नेतृृत्व में एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की मुख्य उपस्थिति में भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें हजारों की तादाद में युवा साथी, महिलाएं एवं वरिष्ठगण उपस्थित हुए।
यात्रा के दौरान मिडिया से चर्चा में प्रवेश अग्रवाल ने बताया की अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं मप्र कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार हम यह हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा जी के नेतृत्व में शुभारंभ कर रहे है इस अभियान के तहत हम आम जनता के घर घर पहुंच कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में महंगाई, भ्रष्टाचार के बारे में लोगो को जागरूक करेंगे।
यात्रा का शुभांरभ मनकामनेश्वर मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ किया गया जिसके पश्चात् यात्रा चूड़ी बाखल, रघुनाथ पूरा, श्यामलाथ रोड़, जवाहर चौक, भवानी सागर, नाथ मोहल्ला, कृष्णापूरा से होती हुई गवली मोहल्ला में सभा के साथ समापन हुआ।
यात्रा के दौरान युवा विभिन्न विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर वार्ड में चल रहें थे जिसमें “जिसने दिया जनता को धोखा, उसे अब नही मिलेगा मौका” चारो तरफ महंगाई की मार, बस करो शिवराज सरकार जैसे नारे लगाकर सैकड़ों की तादाद में युवा जनता को भाजपा सरकार की नाकामिया गिनवा कर हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा का संदेश दे रहें थे।
इस अवसर पर संगठन मंत्री प्रतीक शास्त्री, ब्लॉक अध्यक्ष रोहित शर्मा, अनिल गोस्वामी, इम्तियाज़ शेख भल्लू, प्रतिक शास्त्री, रेखा वर्मा , रमेश व्यास, जय सिंह ठाकुर, नजर मामू, भगवान सिंह चावड़ा, शौकत हुसैन, अजीत भल्ला जितेंद्र सिंह मोंटू, एजाज नीलम, संतोष मोदी, जाकिर उल्लाह शेख, रेखा वर्मा , रमेश व्यास, जय सिंह ठाकुर, रश्मि मिश्रा, शबाना सोहेल एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थें।
