• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

वैलेंटाइन डे पर अच्छे गिफ्ट ना मिलने से नाराज प्रेमिका को खुश करने के लिए आशिक ने कर दी गिरोह बनाकर लूट की वारदात

ByM. Farid

Feb 24, 2023

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमिका को अच्छा गिफ्ट नहीं दे पाया तो प्रेमिका हो गई नाराज।फिर क्या था आशिक ने अपने दोस्तो के साथ मिल कर लूट लिया कंपनी के कर्मचारी को।
दरअसल यह मामला देवास के औद्योगिक थाना क्षेत्र का है जहाँ ध्वनि कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक्स का कार्य करने वाले दीपक पितलिया पिता शिवलाल उम्र 48 वर्ष निवासी संजय नगर देवास की,एक्सिस बैंक शाखा से 160000 रुपये निकाल कर वापस कंपनी की और जा रहे थे।तभी दोपहर 3 बजे जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल AB रोड स्तिथ गैल गैस पेट्रोल पंप के सामने वाले सर्विस रोड पर पहुँची तो पीछे से मुँह पर कपड़ा बांधे हुए एक काली मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगो ने

दीपक पितलिया की मोटरसाइकिल को रोककर बैग में रखे 160000 रुपये तथा MI कंपनी का मोबाइल छीन कर भाग खड़े हुए।दिनदहाड़े हुई इस लूट की सूचना औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस को दी गई।पुलिस ने दफ़ा 392,34 के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।आज शुक्रवार को देवास SP डॉ. शिवदयाल सिंह ने SP ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जब मामले का खुलासा किया तो एक बार फिर पाश्चात्य संस्कृति की वजह से युवाओं का अपराधी बनने का मामला सामने आया।
मुखर्जी नगर देवास का रहने वाला 18 वर्षीय आशीष तिवारी की गर्ल फ्रेंड 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के दिन अच्छे तोहफे ना मिलने से उससे नाराज़ थी।बस फिर क्या था आशीष ने अपने 4 दोस्त जिनमे से दो नाबालिग थे के साथ लूट का प्लान बना लिया। दो नाबालिग दोस्तों ने पहले शहर की बैंकों की रेकी की, कि कौन व्यक्ति वहां पर पैसे जमा करा रहा है और निकाल रहा है।17 तारीख को ध्वनि कंपनी में काम करने वाले दीपक पितलिया को यह सोच कर लूट लिया कि इन्होंने कम से कम 10 लाख से ज्यादा की रकम बैंक से निकाली है लेकिन फिर भी गैंग के हाथ 1,60,000 की बड़ी रकम लग गई पैसे मिलने के बाद सबसे पहले सभी दोस्तों ने अपने शरीर पर टैटू बनवाए।
आशीष तिवारी ने अपनी गर्लफ्रेंड को भी बढ़िया गिफ्ट दिए लेकिन सीसीटीवी फुटेज से पुलिस की तफ्तीश ने इन पांचों का भांडा उजागर कर दिया और पांचों पुलिस की गिरफ्त में आ गए सूत्रों के अनुसार इन इन पांचों में से किसी एक की बहन भी इस पूरे घटनाक्रम में इनकी राजदार रही है जिसे जिसे बहुत जल्दी पुलिस आरोपी बना सकती है।
पुलिस ने इन पांचों के पास से दो मोटरसायकिल, 1 रिवॉल्वर, 50000 की नगद रकम और कई मोबाइल जप्त किए है।
पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है जिनमे आशीष तिवारी पिता उमाशंकर तिवारी निवासी मुखर्जी नगर देवास उम्र 18 वर्ष, पार्थ लटपाटे पिता प्रवीण लटपाटे उम्र 18 वर्ष,निवासी नोवेल्टी चौराहा देवास, देवेंद्र सिंह बेस पिता हिम्मत सिंह बैस उम्र 18 वर्ष निवासी विजय नगर देवास।बाकी दो आरोपी नाबालिग है। 3 बालिग तथा 1 नाबालिग आरोपी को पहले से है आपराधिक रिकॉर्ड भी है।

669

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *