• Wed. Jul 22nd, 2026

Vaqif Khabar

डेढ़ लाख की अवैध शराब ले जाती आठ लाख की कार पुलिस की पकड़ में

ByM. Farid

Apr 15, 2023

सोनकच्छ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गुजरात पासिंग एक लाल कलर की बलेनो मैं अवैध शराब का परिवहन हो रहा हूं पुलिस ने टीम को रवाना किया टीम पुष्पगिरी के पास में बीसाखेड़ी रोड पर खड़ी हुई तो एक लाल कलर की बलेनो जिसकी जानकारी मुखबिर पहले से ही पुलिस को दे रखी थी जिसमें 40 पेटी अवैध शराब की मिली जिसमें आरोपी राजू पिता गोकुल सिंह राजपूत को पुलिस ने अवेध शराब सहित रंगे हाथों पकड़ने में कामयाबी हासिल की आरोपी मनासा का है जिस पर पूर्व में भी अपराधिक प्रकरण दर्ज है।

जप्त की गई शराब की क़ीमत लगभग 160000 रुपये है और साथ मे 8 लाख रुपये क़ीमत की बलेनो कार भी पुलिस ने जप्त कर ली है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है के अवैध शराब कहां से खरीदी गई थी और कहां पहुंचाई जा रही थी।
जिलेभर से इस तरह अवैध शराब का परिवहन बहुतायत हो रहा है जिससे देवास जिले की आबकारी विभाग की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा होता है।

488

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *