• Wed. Jul 22nd, 2026

Vaqif Khabar

बैंक नोट प्रेस पुलिस नें गौवंश को काटने वालों के खिलाफ की एन एस ए की कार्यवाही

ByM. Farid

Apr 18, 2023

थाना बैंक नोट पुलिस देवास के द्वारा ग्राम जामगोद में गौ वंश को काटने वालों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण कायम करते हुए एन एस ए की कार्यवाही कर सेन्ट्रल जेल भैरूगढ़ उज्जैन दाखिल किया गया ।

14.04.2023 की रात्रि में ग्राम जामगोद के यात्री प्रतिक्षालय में अज्ञात आरोपीगणों के द्वारा राह में बैठने वाले गौ वंष को काटा गया था जिसके कारण आसपास के क्षेत्र के लोगों में काफी रोष एवं आकोष व्याप्त था और थाना बैंक नोट पुलिस देवास द्वारा मामले में अज्ञात आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 288 / 2023 धारा 4,5,9 म प्र गौ वंष वध प्रतिषेध अधिनियम का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया था और मामले में आरोपीगणों की पतारसी एवं कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय ने त्वरित कार्यवाही के निर्देष दिये गये जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीतसिंह चावला एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विवेकसिंह के कुषल मार्गदर्षन में थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस ने चार विभिन्न टीमें बनाकर तकनीकी साक्ष्य फुटेज एवं आसूचना संकलन और मुखबिरों से प्राप्त जानकारी के समन्वय से आरोपीगण शाहिद उर्फ शहीद उर्फ सईद उर्फ जर्सी पिता शाकिर कुरैषी उम्र 41 साल निवासी आनंद नगर देवास हाल स्वस्तिक नगर थाना सिविल लाईन देवास , 2- एजाज उर्फ एजु पिता शहजाद खान उम्र 40 साल निवासी पठानकुंआ सिटी सेंटर स्कूल थाना नाहर दरवाजा स्थायी पता आनंद आश्रम के पास सोनकच्छ एवं 3 – इमरान उर्फ नवाब पिता अब्दुल गनी उम्र 34 साल निवासी मोहसिनपुरा इमामबाडा थाना नाहर दरवाजा देवास को चिन्हित किया जाकर आरोपीगणों के विरूद्ध उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड को भी ध्यान में रखते हुए दिनांक 17.04.2023 को घटना में प्रयुक्त दो वाहन व हथियार बरामद किये जाकर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत एन एस ए की कार्यवाही करने संबंधी प्रतिवेदन जिला कलेक्टर देवास को भेजे जाने पर उपरोक्त आरोपीगणों के वारंट प्राप्त होने पर दिनांक 17.04.22023 को ही सेन्ट्रल जेल भैरूगढ़ उज्जैन में दाखिल किया गया हैं ।

957

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *