• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

वरिष्ठ अधिवक्ता ए आर शेख प्रदेश काँग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग में उपाध्यक्ष नियुक्त

ByM. Farid

Apr 18, 2023

वरिष्ठ अधिवक्ता ए आर शेख प्रदेश काँग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग में उपाध्यक्ष नियुक्त

देवास जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नोटरी संस्था पथ प्रदर्शक के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता जमीअत उलेमा ई हिंद के जिलाध्यक्ष ए आर शेख को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग में उपाध्यक्ष पद देकर सम्मानित किया गया है।
मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एडवोकेट शेख अलीम ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी महेंद्र सिंह वोहरा की सहमति से देवास जिले के जाने-माने अधिवक्ता एवं समाजसेवी ए आर शेख एडवोकेट को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता ए आर शेख प्रदेश के कई सम्माननीय पदों पर रहते हुए समाज हित में पिछले कई वर्षों से कार्य करते आ रहे हैं उनकी कार्यप्रणाली से प्रसन्न होकर उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है उनकी नियुक्ति पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष मनोज राजानी, शौकत हुसैन, जय सिंह ठाकुर,वरिष्ठ अधिवक्ता जीएम खान, एडवोकेट इरशाद कुरैशी, एडवोकेट सुरेश चौधरी, कदरु उद्दीन कुरेशी, जाकिर उल्लाह शेख, मोहम्मद नासिर खान, सैयद हसन अली, आरिफ नागौरी, डॉ रईस कुरैशी इरशाद शेख, शफीक खान, हकीम पठान एडवोकेट, मिर्जा हकीम बैग एडवोकेट एडवोकेट सिद्धार्थ माहुरकर एडवोकेट दिलीप इनानी एडवोकेट वीके चौधरी एडवोकेट एस डब्लू नकवी, एडवोकेट जावेद शेख, एवं कई अन्य वरिष्ठ जनों ने उन्हे मुबारकबाद पेश की।

216

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *