• Wed. Jul 22nd, 2026

Vaqif Khabar

रोजा इफ्तार पार्टी के बाद 100 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार

ByM. Farid

Apr 20, 2023

मंदसौर में रोजा इफ्तार पार्टी के बाद बुधवार देर रात करीब 100 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। रात 3 बजे एम्बुलेंस से करीब 80 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद भी कुछ लोग तबीयत खराब होने पर अस्पताल पहुंचे। अब सभी की हालत ठीक बताई जा रही है।

जिले के गुदरी इलाके में बुधवार की शाम मुस्लिम समुदाय ने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में करीब 100-150 लोग शामिल हुए थे। इफ्तार के बाद कई लोगों को उल्टी-दस्त और घबराहट होने लगी। जिला अस्पताल में उपचार के बाद अधिकांश लोगों को आज सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया।बताया जा हैं कि दूषित मिठाई से जो कि खराब मावे से बनी मिठाई खाने के कारण रोजा इफ्तार कर रहें लोगों तबियत खराब हो गई।

वही मंदसौर ज़िला अस्पताल के डाक्टर अनूप जैन का कहना है कि जैसे ही जिला अस्पताल के डॉक्टरों को पता लगा कि इतनी बड़ी संख्या में लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं तो सभी ने रात में ही अस्पताल में मोर्चा संभाल लिया और बहुत जल्दी की स्थिति को काबू में कर लिया कई मरीजों की छुट्टी हो चुकी है और लगभग सभी मरीज खतरे से बाहर है

899

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *