• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

9 साल बाद देवास को मिला विकास प्राधिकरण अध्यक्ष

ByM. Farid

Apr 20, 2023

देवास में विकास प्राधिकरण अध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह हुआ…
शहर के प्रमुख मार्गों पर निकली रैली…
मंत्री की मौजूदगी में राजेश यादव ने देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया …
प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार की मौजूदगी में भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव ने देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। मंत्री इंदर सिंह परमार सहित तमाम नेताओं ने राजेश यादव को नवीन जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्य शासन द्वारा राजेश यादव को राज्य कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष यादव के पदभार ग्रहण का कार्यक्रम रैली के रूप में शहर के सोमेश्वर महादेव मंदिर से रैली के साथ समारोह पूर्वक आयोजित हुआ।

सोमेश्वर महादेव मंदिर नाहर दरवाजा से रैली प्रारंभ हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए देवास विकास प्राधिकरण कार्यालय सयाजी द्वार पहुंची। जहां पर पदभार ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान मंच पर राजेश यादव भावुक हो गए थे।

पदभार ग्रहण समारोह में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक देवास गायत्री राजे पवार, विधायक खातेगांव आशीष शर्मा, विधायक हाटपीपल्या मनोज चौधरी, विधायक बागली पहाड़सिंह कन्नौजे, बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, सभापति नगर निगम रवि जैन, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, सीईओ प्राधिकरण/नगर निगम विशाल सिंह चौहान भी मौजूद थे।
आपको बता दें कि राजेश यादव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष VD शर्मा के खास है। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में VD शर्मा भी शिरकत करने वाले थे लेकिन एनवक्त पर उनका दौरा निरस्त हो गया।

746

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *