• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

एक ही रस्सी से फांसी पर लटके दो युवक

ByM. Farid

Apr 23, 2023

एक ही रस्सी से फांसी पर लटके दो युवक

धुलकोट (ज़िला बुरहानपुर) मे दो नवयुवक दोस्तो ने एक ही रस्सी मे फांसी का फंदा बनाकर की आत्महत्या

बुरहानपुर जिले के निंबोला थाना क्षेत्र में आने वाली पुलीस चौकी धुलकोट मे दो युवक जो गहरे दोस्त भी थे।दोनों ने एक ही रस्सी से पेड़ पर लटक कर आत्म हत्या कर ली।

घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने पर धुलकोट पुलीस चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिह राजपुत घटना स्थल पर पहूंचे।

दोनों के पास से सोसाइड नोट भी हुआ बरामद

जांच मे दोनो युवको की जेब से सुसाईड नोट बरामद हुआ जिसमे एक मृतक सुरेंद्र मंडलोई के जेब से मिले सुसाईड नोट मे लिखा गया की मम्मी पापा मैं जिंदगी से बहुत परेशान हू यह कदम मेरी मर्जी से उठा रहा हू मेरे परिवार को किसी भी प्रकार से परेशान नही किया जाए!

वही दूसरे मृतक संजय पिता शंकर ने सुसाईड नोट मे लिखा है की मै जिस लड़की से शादी करना चाहता हू उस लड़की की शादी अन्य स्थान पर की जा रही है इसलिए मेने इस प्रकार का आत्मघाती कदम उठाया है।
पुलीस द्वारा दोनो मृतक दोस्तो का पंचनामा बनाकर शवो को पोस्टमाटर्म के लिए पहुँचा दिया गया है पुलीस मामले की जांच मे जुटी हुई है।
वहीँ दो दोस्तों का इस तरह से एक ही रस्सी से फांसी पर लटक जाना, क्षेत्र में चर्चा का विषय है।

866

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *