• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

कलेक्टर ने जनसुनवाई में आए हुए सभी आवेदकों की समस्याएं सुनते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए

ByM. Farid

May 2, 2023

देवास, 02 मई 2023/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्टर श्री गुप्ता के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला अधिकारी उपस्थित थे।
दीनदयाल योजनांतर्गत ऋण स्वीकृत कराया जाए
जनसुनवाई में अमिक हसन निवासी नेवरी रोड रेवाबाग देवास ने दीनदयाल व्यवसाय योजनांतर्गत ऋण दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
आरटीआई के तहत जानकारी प्रदाय करने बाबद
जनसुनवाई में प्रमोद कुमार जायसवाल निवासी ग्राम साबुखेड़ी ने आरटीआई के तहत जानकारी प्रदाय कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
जमीन का दल बनाकर नपती करवाई जाए
जनसुनवाई में धरम सिंह पिता उदल सिंह निवासी ग्राम जुनापानी तहसील खातेगांव ने जमीन का दल बनाकर नपती कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
शासकीय भूमि पर से कब्जा हटवाया जाए
जनसुनवाई में आवेदक विजय सिंह पिता रायसिंह निवासी ग्राम महुड़ी तहसील सोनकच्छ ने बताया कि उनके गांव के कुछ लोगों ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया जिससे ग्रामवासियों का आने-जाने में समस्या आती है। ग्राम की शासकीय भूमि पर से कब्जा हटवाया जाए। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
ये आवेदन भी हुए प्राप्त
जनसुनवाई में इलाज के लिए सहायता दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, मीटर बदलवाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

62

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *