• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

कन्नौद में ज़मीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में उचित कार्यवाही ना होने की शिकायत लेकर फरयादी पहुँचा SP ऑफिस

ByM. Farid

May 2, 2023

नीमखेड़ा गाँव के साबिर खान ने SP आफिस देवास आकर आवेदन दिया कि ज़मीन विवाद को लेकर अफ़ज़ल सहित 5 लोगों ने उसके सर पर तलवार मार दी जिसकी रिपोर्ट कन्नौद थाने पर की गई लेकिन थाने पर रिपोर्ट करने के बाद आरोपियों पर किसी भी तरह की कोई कार्यवाही नही की गई।
साबिर खान,कन्नौद थाने द्वारा आरोपियों के खिलाफ बरती जा लापरवाही की शिकायत लेकर जनसुनवाई में देवास कलेक्टर कार्यलय पहुँचे थे जहाँ से उन्हें SP ऑफिस जाने का कहा गया।SP ऑफिस में साबिर खान को आश्वस्त किया गया कि आपका काम होगा।

आपको बता दे कि 29-03-2023 को देवास ज़िले की कन्नौद तहसील के ग्राम नीमखेड़ा में हुए इस ज़मीन विवाद में पुलिस थाना कन्नौद द्वारा धारा 323,294,506,34 में मुकदमा पंजीबद्ध कर लिया गया था और बाद में अंगुली में फैक्चर बताकर धारा 325 का इजाफा कर दिया गया था।

लेकिन देवास SP ऑफिस में फरयादी साबिर ने आवेदन देकर ये बताया कि आरोपीगणो ने नुकीली पाईंटनुमा बल्लम व लाठी जैसे घातक हथियार से प्राणघातक हमला  साबिर पर किया था।जिससे साबिर की बायें हाथ की अंगुली मे फेक्चर होकर स्थाई हास हो गया है । वहीँ धारदार तलवार से साबिर की खोपड़ी की हडडी भी कट गई है जिसके कारण अत्याधिक खून बह जाने के कारण से साबिर बेहोश हो गया था उक्त चोटो के कारण साबिर को सिविल अस्पताल कन्नौद से तुरंत महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय देवास रेफर नहीं किया जाता तो साबिर की मृत्यु हो जाती साबीर करीब 16 दिवस तक अस्पताल में भर्ती रहा ।आज भी घटना के इतने दिनों के पश्चात् भी साबिर की शारिरीक पीढ़ा के कारण चल फिर भी नहीं पाता है और ना ही अपने मामूली कामकाज ठीक ढंग से कर पा रहा है।
साबिर का कहना है कि कन्नौद पुलिस द्वारा मामूली धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो रहे है।

120

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *