• Wed. Jul 22nd, 2026

Vaqif Khabar

देवास में नवनिर्मित फ्लाईओवर पर हुई पहली मोत

ByM. Farid

May 4, 2023

वक़ीफ़ खबर देवास

नवनिर्मित फ्लाईओवर पर हुई पहली मोत

बुधवार की देर रात देवास एबी रोड पर बने नए फ्लाईओवर ब्रिज पर बाइक क्रमांक MP41ZB3818 से जा रहे पति पत्नी दुर्घटना के शिकार हो गए।ब्रिज पर हुए इस एक्सीडेंट में पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी घायल हुई। पति-पत्नी दोनों ही उदय नगर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। जो संभवतः मज़दूरी का कार्य करते है।

कांग्रेस देवास शहर अध्यक्ष ने दिखाई मानवता

रात में हुई इस दुर्घटना के समय इंदौर से देवास की ओर लौट रहे कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज राजानी ने जब ब्रिज पर भीड़ देखी तो उन्होंने तुरंत अपने वाहन में दुर्घटना के शिकार पति पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया।

आपको बता दे कि देवास मज़दूर चौराहे पर मज़दूरी का कार्य करने वाले रेव सिंह अपनी पत्नी कालिया बाई के साथ बहन से मिलने इंदौर गए थे।वापसी में  देवास स्तिथ अपने घर विजयनगर जाते समय ये दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें रेव सिंह की मौत हो गई और पत्नी काली बाई गंभीर रूप से घायल हो गई।अभी तक इस बात का खुलासा नही हो पाया है कि एक्सीडेंट की वजह क्या थी।

1,700

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *