• Wed. Jul 22nd, 2026

Vaqif Khabar

तीन नाबालिग सहित पाँच नें मिलकर बीती रात एक नाबालिग का किया चाक़ू से मर्डर

ByM. Farid

May 11, 2023

सोनकच्छ में बीती रात नाबालिग की चाकू मारकर हत्या,5 आरोपियों ने मामूली विवाद में कर डाली हत्या…
मुख्य आरोपी विजय सहित सभी 5 आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों में 3 नाबालिग भी शामिल…

देवास जिले के सोनकच्छ में बीती रात 5 आरोपियों ने मिलकर नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या कर दी। वार्ड क्रमांक 13 में रहने वाला नाबालिग जसपाल उर्फ राजा बघेल अपने दोस्त के साथ देर रात को बस स्टेंड से अपने घर आ रहा था तभी पांच आरोपियों ने रास्ता रोक कर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। राजा को गम्भीर हालत में सोनकच्छ अस्पताल लेकर आए जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर किया गया। लेकिन इंदौर में इलाज के दौरान राजा ने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि दोस्तों के दो ग्रुप के बीच अंदरूनी कलह, तनातनी चल रही थी। बीती रात मौका पाकर 5 आरोपियों ने राजा को घेरकर चाकू मारे।
सोनकच्छ पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मुख्य आरोपी विजय सहित सभी 5 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग राजा की हत्या के 3 आरोपी नाबालिग है।

1,355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *