• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

खराब सड़क के निर्माण व स्पीड ब्रेकर लगवाने हेतु महापौर जन सुनवाई में पहुंचे वार्ड क्रमांक 30 के निवासी

ByM. Farid

Jun 7, 2023

खराब सड़क के निर्माण व स्पीड ब्रेकर लगवाने हेतु महापौर जन सुनवाई में पहुंचे वार्ड क्रमांक 30 के निवासी

देवास :

खराब,जर्जर सड़को के नव निर्माण करने व स्पीड ब्रेकर लगवाने के संबंध में अपनी समस्या का समाधान को लेकर महापौर जन सुनवाई में पहुंचे वार्ड क्रमांक 30 के निवासी , यह वार्ड महापौर जी के निवास स्थान वाला वार्ड है। जन सुनवाई में रहवासियों द्वारा

बताया गया कि देवास शहर में हर वार्ड में कायाकल्प हो रहा है और सम्पूर्ण जगह खराब,सड़को का नव निर्माण किया जा रहा है गजरा गियर्स,से लेकर शिवम स्टेट के समाने तक का रोड़ का निर्माण हो चुका है अतः हमारे क्षेत्र की जीर्ण शीर्ण हो चुके रोड़ निर्माण करवाया जाए। रहवासियों द्वारा बताया गया कि सड़क इतनी खराब और जर्जर हो चुकी है चलने में समस्या आ रही है, अनेक बार बच्चे चोटिल हो चुके है वही ,तेज रफ्तार वाहन भी समस्या बने हुए हैं अतः स्पीड ब्रेकर भी लगाए जाए ,सबसे अधिक समस्या तो बारिश के समय आती है जब सड़को पर पानी भर जाता है। इस समस्या को लेकर महापौर ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त समस्या का निराकरण किया जाए। जिस पर अधिकारियों ने कायाकल्प योजना के अंतर्गत सड़क को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया*

116

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *