• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

हज़रत हुसैनी जान बादशाह का 38 वां एक दिनी उर्स हुआ सम्पन्न

ByM. Farid

Jul 25, 2023

हज़रत हुसैनी जान बादशाह का 38 वां एक दिनी उर्स हुआ सम्पन्न,
हर साल मोहर्रम की पाँच तारीख को मनाया जाता है,यह उर्स

देवास –

हज़रत हुसैनी जान बादशाह तालिब हुसैन रेह. अ. का 38 वा उर्स कर्मचारी कालोनी स्थित कब्रस्तान में हर साल की तरह इस बार भी मोहर्रम की 5 तारीख को मनाया गया। बाद नमाज – ए – जोहर हुसैनी जान बादशाह रह. अ. में संदल पेश करके चादर चढ़ाई गई,तथा फातेहा में देश में अमन सुकून के लिए दुआ की गई। चादर चढाने के पहले नातिया कलाम भी पेश किया गया

। बाद फातेहा के तबर्रुक वितरित करने के साथ ही शाकाहारी लंगर का भी आयोजन किया गया । इस दौरान आरिफ भाई ट्रैफिक वाले,हाजी राजा उज्जैन,इंजीनियर तफ़ाखर उद्दीन कुरेशी,पान बिहार वाले काजी साहब,अली हुसैन बारदान वाले,हबीब मास्टर साहब,अय्यूब भाई ठेकेदार,वसीम बरकाती,अब्दुल्लाह पहलवान,गुड्डू कुशवाह, लाल सिंह बाबा भीलवाड़ा, परवेज भाई वालो के साथ ही बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद रहे। फातिहा के बाद शाकाहारी लंगर भी हुआ,जिसमे सैकड़ो लोगो ने खाना खाया ।

178

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *