• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

मंत्रिमंडल में देवास जिले को प्रतिनिधित्व नहीं देना दुखद-कांग्रेस

ByM. Farid

Dec 25, 2023

मंत्रिमंडल में देवास जिले को प्रतिनिधित्व नहीं देना दुखद-कांग्रेस

देवास / सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने मंत्रिमंडल का गठन किया जिसमें प्रदेश के अनेक क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया लेकिन देवास जिले से किसी को भी मंत्रिमंडल में स्थान नहीं दिया यह देवास जिले के साथ सौतेला व्यवहार है साथ ही दुखद भी शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने कहा कि जब प्रदेश के अनेक जिलों को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है तो देवास जिलों को इसमें अछूता क्यों रखा गया जबकि देवास जिले के मतदाताओं ने विधानसभा की पांचो सीट भारतीय जनता पार्टी को दी है। यह देवास जिले के साथ सौतेला व्यवहार के साथ जिले के विकास को अवरुद्ध किया गया है। इसके पूर्व जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी तब देवास जिले से श्री चंद्रप्रभाष शेखर श्री सज्जन सिंह वर्मा ने मंत्रिमंडल में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए शहर सहित जिले को अनेक ऐसी सोगाते दी है जो आज विकास के क्षेत्र को आगे बढ़ने का काम कर रही है। कांग्रेस ने मांग की है कि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व विचार करें एवं देवास जिलों को मंत्रिमंडल में स्थान देकर देवास के विकास को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *