• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

गदईशापिपल्या पंचायत के हवनखेड़ी मे स्कूल उन्ययन की मांग को लेकर हाथ में तख्तियां लेकर बच्चों ने जनसुनवाई में दिया ज्ञापन

ByM. Farid

Feb 27, 2024

गदईशापिपल्या पंचायत के हवनखेड़ी मे स्कूल उन्ययन की मांग को लेकर हाथ में तख्तियां लेकर बच्चों ने विधायक व जनसुनवाई में दिया ज्ञापन

देवास|आधी रोटी खाएंगे- हाई स्कूल पढ़ने जायेंगे, हम सबने ये ठाना है- हाई स्कूल खुलवाना है, हमको भी पढ़ना- जिंदगी में आगे बढ़ना है, ऐसी मांगो की तख्तियां लेकर बढ़ी संख्या में हवनखेड़ी स्कूल के बच्चे व ग्रामीण सुबह -सुबह विधायक निवास पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक श्री मनोज चौधरी को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में ग्राम पंचायत गदईशापिपल्या के अन्तर्गत आने वाले हवनखेड़ी के माध्यमिक विद्यालय का उन्ययन कर उसे हाई स्कूल बनाया जाए की मांग उठाई गई इस पर विधायक जी ने आश्वासन दिया, इसके बाद बच्चे व ग्रामीण जनसुनवाई कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने गए जहां प्रशासन ने उन्हे आठ दिवस में कार्यवाई कर सूचना देने का आश्वासन दिया| स्कूल उन्नयन संघर्ष समिति व ग्रामीणो ने बताया कि हवनखेड़ी स्कूल के उन्नयन को लेकर पिछले पंद्रह साल से मांग चल रही है तथा इसको लेकर आंदोलन चल रहा है पूर्व में भी विधायक, मुख्यमंत्री व तमाम अधिकारियों तक को ज्ञापन दिए गए है, परंतु अभी तक मांग नही मानी गई है| हवनखेड़ी माध्यमिक स्कूल मे सेकड़ो बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन स्कूल सिर्फ आठवी कक्षा तक ही है इसकी आगे की पढ़ाई के लिए बच्चों को 12 किलो मीटर दूर जाना पड़ता है, यातायात सुविधा भी पर्याप्त नहीं है, तथा स्कूल दूर हाने के कारण व आर्थिक कारणों से कई छात्र- छात्राएं आठवी के बाद पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हैं, कई लड़किया जो मेधावी छात्र रही है और पढ़ने के उत्साहित भी रहती है परंतु मजबूरी में उन्हें शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है, इसलिए स्कूल का उन्नयन किया जाना बहुत जरूरी है, गांव से जुड़े 7-8 गांव के बच्चों की पढ़ाई भी आसानी से हो पाए, सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारे देती है, सबको शिक्षा की बात करती है, लेकिन कई लड़किया पढ़ाई छोड़ने को मजबूर है| ज्ञापन देते समय सुनील चौहान, रशीद पटेल, रोहित राठौर, विनोद प्रजापति व बड़ी संख्या में बच्चे व ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *