• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

देवास में आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा परिवहन पर कार्यवाही कर प्रकरण किया दर्ज

ByM. Farid

Mar 21, 2024

देवास में आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा परिवहन पर कार्यवाही कर प्रकरण किया दर्ज

देवास 21 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा देवास जिले में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में देवास में अवैध मदिरा परिवहन की मुखबिर की सूचना पर आबकारी दल ने घेराबंदी कर एक्टिवा वाहन पर विदेशी मदिरा व्हिस्की की 12 बोतल अवैध मदिरा परिवहन करते हुए आरोपी को पकड़ा और आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। जप्त सामग्री तथा वाहन का बाजार मूल्य लगभग 95 हजार रूपये है।

कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री राजकुमारी मंडलोई एवं व्रत प्रभारी देवास ब प्रेम यादव एवं मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, बालकृष्ण जायसवाल शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

263

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *