• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

आबकारी विभाग के दल ने देवास, कन्नौद एवं नेमावर में कार्यवाही कर 10 प्रकरण दर्ज किये

ByM. Farid

May 7, 2024

आबकारी विभाग के दल ने देवास, कन्नौद एवं नेमावर में कार्यवाही कर 10 प्रकरण दर्ज किये

देवास, 07 मई 2024/ देवास जिले में लोकसभा निर्वाचन के मद्दे कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता निर्देशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग के दल ने देवास, कन्नौद एवं नेमावर में ढाबों में कार्यवाही कर आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत धारा 34(1) के तहत कुल 10 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। जिसमें कुल 131 पाव देसी मदिरा, 01 बोतल व 08 पाव अंग्रेजी मदिरा के, 07 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, 200 किलो महुआ लहान,82 केन बीयर जप्त की गई। कार्यवाही में जप्त मदिरा का बाजार मूल्य 44 हजार 960 रुपए है।

कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक राजकुमारी मंडलोई, प्रेम यादव, कैलाश जामोद, विजय कुचेरिया, आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया, राजाराम रेकवार, आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, आशीष, भगत परते एवं निहाल खत्री शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

373

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *