• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

“हिंदुस्तान ज़िंदाबाद” “इजराइल तू बरबाद होगा” ईद के मौके पर MP के उन्हेल में लगे इजराइल वाले नारे पर हिंदु संगठन ने ली आपत्ती

ByM. Farid

Apr 12, 2024

“हिंदुस्तान ज़िंदाबाद” ” इजराइल तू बरबाद होगा” ईद के मौके पर MP के उन्हेल में लगे इजराइल वाले नारे पर हिंदु संगठन ने ली आपत्ती
उन्हेल
भारत से हजारो km दूर चल रहे फिलिस्तीन इजराइल युद्ध को लेकर लगे नारो की वजह से मध्यप्रदेश के उन्हेल में विवाद की स्तिथि बन गई।दरअसल ईद की नमाज़ के बाद कुछ युवको द्वारा उन्हेल में हिंदुस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाए गए।हिंदुस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाते लगाते कुछ अति उत्साही युवकों ने “इजराइल तू बरबाद होगा” के नारे लगा दिए। किसी ने इस नारेबाज़ी की 35 सेकेंड की वीडीयो को सोशल मीडिया पर डाल दिया। 35 सेकेंड की इस विडिओ में से आखरी के

14 सेकेंड की वीडियो के हिस्से को लेकर हिंदू सेना रक्षा दल गोरक्षा प्रोकष्ठ के कार्यकर्ताओ ने इसे “हिंदू तू बरबाद होगा” का नारा बताते  हुऐ एक ज्ञापन देकर सख्त कार्यवाही की मांग की।

इसकी सुचना जैसे ही मुस्लिम पक्ष को लगी तो मुस्लिम समाज भी 35 सेकेंड की वीडीयो

लेकर शहर क़ाज़ी के नेतृत्व में थाने पहूंच गया तथा वीडीयो के साथ छेड़छाड़ का

 ज्ञापन देकर दुसरे पक्ष पर सख्त कार्यवाही की मांग की

घटना की जानकारी मिलते ही उन्हेल पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। एडिशनल एसपी नितेश भार्गव, एसडीएम पुरुषोत्तम कुमार सोनी, सीएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों का ज्ञापन लेकर वीडीयो की फॉरेंसिक जांच कराने की बात कही है। उन्हेल में स्थिति अब सामान्य है।
ASP ग्रामीण नितेश भार्गव ने मीडिया से बात करते हुऐ कहा कि
14 और 35 सेकंड के दो वीडियो सामने आए। इनमें आपत्तिजनक कुछ नहीं है फिर भी वीडियो की जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। विवाद जैसी कोई स्थिति नहीं है। दोनों पक्षों से ज्ञापन ले लिया गया है।

1,228

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *