• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

मतदाता 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर कर सकेंगे मतदान

ByM. Farid

May 11, 2024

मतदाता 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर कर सकेंगे मतदान
———-
देवास 11 मई 2024/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा निर्वाचन-2024 कार्यक्रम अंतर्गत चौथे चरण में लोकसभा क्षेत्र देवास के लिए विधानसभा देवास, सोनकच्छ, हाटपीपल्या और खण्डवा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बागली विधानसभा में 13 मई को मतदान होना है। मतदाता मतदान के लिये फोटोयुक्त वोटर आईडी कार्ड के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों आधार कार्ड, पेन कार्ड, दिव्यांग यूनिक आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज (फोटो सहित), पासपोर्ट, पासबुक (फोटो सहित बैंक/डाकघर द्वारा जारी), फोटोयुक्त सर्विस पहचान पत्र (केन्द्र/राज्य सरकार/सार्वजनिक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी), सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी आधिकारिक पहचान पत्र, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी) में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकता है।

722

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *