• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

जेल पहरी पर लगे यौन शोषण के आरोप,धारा 377, 294, 506 में हुआ प्रकरण दर्ज

ByM. Farid

May 28, 2024

जेल पहरी पर लगे यौन शोषण के आरोप धारा 377, 294, 506 में हुआ प्रकरण दर्ज
न्यायालय के आदेश के बाद हुआ प्रकरण दर्ज
जेल प्रहरी करीब 04 माह से घटना को अंजाम दे रहा था

शेरु खान – आगर मालवा/

जिला जेल आगर मालवा से चौका देने वाला मामला सामना आया हैं जेल में बंद एक कैदी ने जेल प्रहरी पर यौन शोषण करने का आरोप लगते हुए न्यायालय में शिकायती आवेदन पेश किया जिसमे आवेदनकर्ता ने बताया की करीब चार माह से जेल प्रहरी उसके साथ यौन शौषण कर रहा हैं जहां से न्यायालय के आदेश पर आगर कोतवाली थाने ने जेल प्रहरी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगर थाना कोतवाली ने जेल प्रहरी रूप सिंह जादव पर के खिलाफ अपराध क्रमांक 203 में धारा 377, 294, 506 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।
न्यायाधीश और कलेक्टर ने भी दिए थे सुधार के आदेश
पूर्व में न्यायाधीश और कलेक्टर ने जिला जेल में निरीक्षण के दौरान अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर खामियाँ पाई थी जिसके बाद जेल में पदस्थ अधिकारियों को सुधार करने के आदेश दिए थे किन्तु अब कैदी के साथ अप्रकृतिक कृत का मामला सामने आने के बाद जेल विभाग में खलबली मची हुई है हाल की जेल विभाग द्वारा कैदियों के साथ शोषण की घटनाए यू तो सामने आती रहती हैं जैसे की कैदियों को खाना भी सही नहीं दिया जाता मुलाकात करवाने के लिए अवैध वसूली की जाती हैं सामान दुगने भाव में दिया जाता हैं, हवालाती कैदियों से जेल के काम कराए जाते हैं और जो कैदी जेल के अधिकारियों की मांग पूरी करते है उन्हे वी आई पी सेवा उपलब्ध कराई जाती हैं
कैदी जेल में भी सुरक्षित नहीं है
करीब दो वर्ष से आगर मलवा जिला जेल में बंद कैदी बलात्कार के आरोप में न्यायिक हिरासत में है कैदी की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी जेल प्रहरी की गिरफ़्तारी हो सकती हैं अगर यौन शौषण की घटना सत्य साबित होती है तो यह मामला इंसानियत को तार – तार कर देने वाली घटना साबित होगी, जेल में आरोपियों तथा कैदियों को सुधारने के लिए भेज जाता हैं, किन्तु उन्ही के साथ इस प्रकार की घटना का घटित होना इतना घिनोंना क्रत और वो भी खांकि वर्दी वाले पर ऐसे लोग हमारे देश तथा राज्य के लिए खतरा साबित होंगे ऐसे अगर मामला सत्य साबित होता है तो न्यायालाय और न्यायाधीशों को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को कठोर दण्ड से दंडित करना चाहिए त की भविष्य में ऐसा क्रत कोई ओर ना कर सके ।

इस मामले में CSP मोतीलाल कुशवाह आगर मालवा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की न्यायालय के प्रतिवेदन पर यौन शौषण का मामला दर्ज कर लिया है घटना जेल के अंदर की है मामले की विवेचना की जा रही हैं ।

217

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *