• Fri. Jun 5th, 2026

Vaqif Khabar

किसान नेता रविंद्र चौधरी कांग्रेस में हुए शामिल, 1500 से अधिक समर्थकों के साथ पहुंचे भोपाल

ByM. Farid

Dec 17, 2024

किसान नेता रविंद्र चौधरी कांग्रेस में हुए शामिल, 1500 से अधिक समर्थकों के साथ पहुंचे भोपाल
देवास। 
किसान नेता रविंद्र चौधरी ने 16 दिसंबर 2024 को 300 से अधिक गाडिय़ों और 1500 से अधिक समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर एक नई राजनीतिक दिशा की ओर कदम बढ़ाया। इस अवसर पर मंच पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। अपने ओजस्वी भाषण में चौधरी ने कहा कि मप्र में किसानों की आत्महत्याएं एक गंभीर मुद्दा बन चुकी हैं, जो सरकार की किसान-विरोधी नीतियों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि किसानों को आज भी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसान कर्ज में डूब रहे हैं। महंगाई ने डीजल, खाद, और बीज के दाम आसमान छूने पर मजबूर कर दिए हैं, जिससे खेती करना घाटे का सौदा बन गया है। ज़मीन अधिग्रहण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की लगातार अनदेखी हो रही है। रविंद्र चौधरी ने कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर किसानों के अधिकारों और न्याय के लिए संघर्ष का संकल्प लिया और कहा कि कांग्रेस ही किसानों के लिए आशा की किरण है।

189

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *