• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

ज़्यादती की शिकार हुई मंदबुद्धि। गुनाहगार की माँ को पता था लड़की घर में है।

ByM. Farid

Apr 5, 2025

देवास

ज़्यादती की शिकार हुई मंदबुद्धि। गुनाहगार की माँ को पता था लड़की घर में है।

देवास शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय मंदबुद्धि बालिका के साथ ज़्यादती का दर्दनाक मामला सामने आया है।

31.3.2025 को रात करीबन 8.45 बजे 26 वर्षीय मंदबुद्धि लडकी सारा (परिवर्तित नाम) घर पर बच्चों के  साथ खेल रही थी। अचानक सारा घर से गायब हो गई घर वालो ने लड़की को सभी जगह ढूंढा लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। देवास कोतवाली थाने में लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की गई।

 

घर से गायब होने के तकरीबन दो दिन बाद सारा वापस घर आ गई। घर वाले मंदबुद्धि लड़की को लेकर थाने पहुंचे। चूंकि लड़की मंदबुद्धि थी इसलिए आम भाषा में उसके लिए ये बता पाना काफी मुश्किल था कि उसके साथ हुआ क्या है।

इसके लिए देवास कोतवाली पुलिस द्वारा (दिव्यांग) बालक छात्रावास देवास से ट्रांसलेटर (विशेष शिक्षिका) श्रीमति राजेश्वरी डागर की मदद ली गई। मंदबुद्दी बच्ची से पूछताछ के बाद जो बात सामने निकल कर आई उससे हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। बच्ची के मुताबिक घर से थोड़ी दूर पर ही देवास शहर के व्यस्ततम चौराहे पर आइसक्रीम की दुकान के सामने एक लड़का चॉकलेट देने के बहाने अपने घर शंकरनगर ले गया। जहां उसने सोते घर वालो के बीच में से बच्ची को घर के ऊपर वाले कमरे में ले गया और गलत काम किया।
मंदबुद्धि बालिका के अनुसार तकरीबन दो दिन बाद आरोपी  ने मां के कहने पर बालिका को  मां के साथ मोटरसाइकिल पर बैठा कर बाद पार्क में छोड़ दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रितेश मनोहरलाल लाल चौकसे को 48 घंटे के भीतर पकड़ लिया। आरोपी को देवास अदालत में पेश किया गया। अदालत से उसे जेल भेज दिया गया है।
इस घटना का सबसे भयानक पहलू ये है कि मंदबुद्धि बालिका के साथ होने वाले अपराध की जानकारी आरोपी की मां को भी थी। लेकिन पुलिस ने अभी तक इस प्रकरण में मां को सह आरोपी नहीं बनाया है।
1,222

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *