• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

छः साल से फरार चेक बाउंस का आरोपी हुआ गिरफ़्तार

ByM. Farid

Apr 9, 2025

ऑपरेशन हवालात” के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के द्वारा चेक बाउंस संबंधी मामले मे 06 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी आरोपी हर्ष मोदी पिता मंशाराम मोदी निवासी ढाँचा भवन देवास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया पेश।

प्रकरण क्रमांक 727/2019 धारा 138 NIA का आरोपी हर्ष मोदी पिता मंशाराम मोदी निवासी ढाँचा भवन देवास का लगभग 06 वर्ष से लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहा था । देवास पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम गठित की थी । जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्‍यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रत्‍यनशील थी

 

दिनांक 08.04.2025 को पुलिस को पुख्‍ता सूचना मिली कि फरार स्थाई वारंटी आरोपी को जिला देवास में देखा गया है । जिस पर देवास SP पुनीत गेहलोत ने तत्काल आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया । उक्‍त टीम ने सफलता पूर्वक फरार स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय देवास के समक्ष पेश किया ।

 

उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवम्‍बर 2024 से आज दिनांक तक 335 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 64,000/- रुपए का ईनाम उद्घोषित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *