• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

मंदसौर ज़िले के भैंसोदामण्डी पुलिस चौकी के पुलिस वाले से परेशान,पीड़ित परिवार पहुंचा एडिशनल एसपी की शरण में

ByM. Farid

Apr 24, 2025

मंदसौर ज़िले के भैंसोदामण्डी पुलिस चौकी के पुलिस वाले से परेशान,पीड़ित परिवार पहुंचा एडिशनल एसपी की शरण में

Mp के मंदसौर ज़िले के भैंसोदामण्डी पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी प्रेम रावत की करतूतों से परेशान पीड़ित साजिद सपरिवार पहुंचा एडिशनल एसपी हेमलता कुरील की शरणं में ।

आपबीती बताते हुए साजिद ने कहा कि आरक्षक प्रेम रावत के द्वारा बेवजह मुझे परेशान कर रूपये ऐंठने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि आए दिन झूठे आपराधिक प्रकरण में फंसाने की धमकी प्रेम रावत के द्वारा दी जाती है।

साजिद ने बताया की में भैंसोदामण्डी में किराये के मकान में निवास करता हूं और चार पहिया वाहन चलाकर परिवार का पालन पोषण करता हूं ।

भैंसोदामण्डी पुलिस चौकी पर प्रेम रावत नाम के एक पुलिस कांस्टेबल विगत 8 वर्षो कार्यस्त है जो मुझे पिछले छ माह से लगातार मानसिक एवं शारीरिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा है।

 

विगत दिनों आरक्षक प्रेम रावत मेरे किराये के मकान पर आया और मेरी पत्नी से मेरे बारे में पूछताछ की और मेरी पत्नी को धमका कर गया कि साजिद को आते ही थाने भेज देना वरना किसी भी प्रकार के गंभीर आपराधिक प्रकरण में फंसाकर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दूंगा। पीड़िती की आपबीती सुन एडिशन एसपी हेमलता कुरील ने चौकी प्रभारी को जांच के आदेश दिए है।

331

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *