• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

दिल्ली के शरीक़ ने पीपलरांवा की युवती से बहला फुसला कर किया दुष्कर्म

ByM. Farid

May 22, 2025

पीपलरवां पुलिस ने किया दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार,माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर भेजा जेल

दिनांक 20.05.2025 को आवेदिका ने थाना पीपलरवां आकर बताया कि अनावेदक समर उर्फ शरीक पिता मोहम्मद जमाल उम्र 20 साल निवासी दक्षिण पश्चिम दिल्ली द्वारा आवेदिका को बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाये है एवं किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी । फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना पीपलरवां में अपराध क्रमांक 180/2025 धारा 64,65,351(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । पीपलरांवा पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये । मुखबिर की सूचना पर से आरोपी समर उर्फ शरीक पिता मोहम्मद जमाल निवासी दक्षिण पश्चिम दिल्ली को जिला देवास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पीपलरवां श्री विजेन्द्र सोलंकी,आर आलोक बरुआ,सतीश भगत,मनोज,मआर पूजा विश्वकर्मा एवं आर चालक देवेन्द्र गोस्वामी की सराहनीय भूमिका रही ।

199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *