• Fri. Jun 5th, 2026

Vaqif Khabar

अवैध हथियार के साथ 02 आरोपी को कमलापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,चार पहिया वाहन(कार) कुल मश्रुका 06 लाख 05 हजार का जप्त

ByM. Farid

May 25, 2025

देवास दिनांक: 25.05.2025

अवैध हथियार के साथ 02 आरोपी को कमलापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,चार पहिया वाहन(कार) कुल मश्रुका 06 लाख 05 हजार का जप्त

दिनांक 24.05.2024 को पुलिस थाना कमलापुर द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार बिजवाड़ से इंदौर तरफ जा रही थी जिसे चैकिंग के दौरान रोका गया परंतु चालक द्वारा कार को भगा कर ले जाने लगा जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर रोका गया । पुलिस द्वारा उक्त कार में सवार व्यक्ति धर्मेंद्र पिता देवी नारायण मीणा की तलाशी ली गई जिसके पास एक अवैध देशी रिवॉल्वर जिंदा कारतूस के साथ मिली । उक्त व्यक्ति से हथियार के संबंध में वैध लाइसेंस के बारे मे पूछा गया परंतु आरोपी के पास कोई लाइसेंस नहीं होना पाया गया जिसपर आरोपियो के विरूद्ध थाना कमलापुर पर अपराध क्रमांक 43/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । दिनांक 24/05/2025 को आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।

गिरफ्तार आरोपी के नाम
1. धर्मेंद्र पिता देवी नारायण मीणा उम्र 33 साल निवासी ग्राम रिजगांव थाना नेमावर जिला देवास
2. विकास मालवीय पिता छोटेलाल मालवीय उम्र 27 साल निवासी तिरुपति एवेन्यू इंदौर रोड उज्जैन ।
उक्त सराहनीय कार्य में इंचार्ज थाना प्रभारी कमलापुर उनि मलखान सिंह भाटी,अजय सिंह डोड चौकी बिजवाड़,सउनि नरेंद्र चौहान,प्रआर सत्य प्रकाश मिश्रा,प्रआर बलसिंह तोमर,प्रआर राजेश, आर सिराज,रोहित,दिलीप,सैनिक रविन्द्र ,आर चालक संजय की सराहनीय भूमिका रही ।

312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *