• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

खेत की मेड तोड़ने को लेकर कन्नौद में हुआ खूनी विवाद। Dial 100 ने की तत्काल प्रभावी कार्यवाही। घायलों को पहुंचाया अस्पताल

ByM. Farid

May 25, 2025

देवास

दिनांक:25.05.202

खेत की मेड तोड़ने को लेकर कन्नौद में हुआ खूनी विवाद। Dial 100 ने की तत्काल  प्रभावी कार्यवाही। घायलों को पहुंचाया अस्पताल

 

देवास पुलिस अधीक्षक पुनीद गेहलोद द्वारा Dial 100 को घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही हेतु करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिस पर से Dial 100 द्वारा निरन्तर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

 

इसी क्रम में डायल 100 पर 15:40 पर सूचना मिली कि थाना कन्नौद अंतर्गत काटकूट के पास खेत की मेड तोड़ने से जमीनी विवाद हुआ है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है । सूचना पर थाना कन्नौद क्षेत्र की नजदीकी एफआरवी 12 को रवाना किया गया। एफआरवी में तैनात पुलिस सैनिक 243 गोविंद कर्मा पायलेट राजेश देवड़ा मौके पर तत्काल पहुंचकर घायल संता बाई उम्र 65 वर्ष पति रमेश ग्राम काटकूट,माखन पिता रमेश उम्र 40 वर्ष ग्राम काटकूट,रमेश पिता रंगलाल उम्र 70 ग्राम काटकूट,हुकम पिता रामू उम्र 40 वर्ष ग्राम काटकूट को शासकीय हॉस्पिटल कन्नौद उपचार हेतु लाया गया जहाँ घायलों का प्राथमिक उपचार करवाया गया।

 

देवास पुलिस द्वारा आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता के लिये Dial 100 पर तत्काल सम्पर्क करें ।

356

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *