• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

बेटी की शादी के क़र्ज़ ने कमरुद्दीन को बनाया गांजे का तस्कर

ByM. Farid

Jun 26, 2025

थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने 9.245 कि.ग्रा. गांजा जप्त कर तस्करी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

बेटी कि शादी का कर्ज चुकाने के लिये करता था अवैध मादक पदार्थ गांजा कि तस्करी

 9.245 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती करीबन 1 लाख रु. का जप्त

बेटी की शादी के लिए लिया गया क़र्ज़ इंसान को अपराध की दुनिया में भी धकेल सकता है। ऐसा ही एक मामला देवास ज़िले में देखने में आया है।

देवास औद्योगिक क्षेत्र पुलिस विभाग द्वारा 25.06.2025 को ईलाका भ्रमण के दौरान बंद काँच फैक्ट्री के गेट के पास, नागदा गांव के कच्चे रास्ते पर, बायपास देवास से आरोपी कमरुद्दीन उर्फ बच्चू पिता इस्माईल मंसूरी उम्र 45 साल निवासी ग्राम देवली थाना टोंकखुर्द जिला देवास (म.प्र.) को 9.245 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा किमती करीबन एक लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना पर असल अपराध क्रमांक 0558/2025 धाराः- 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी को माननीय विशेष न्यायालय एन.डी.पी.एस. एक्ट देवास मे प्रस्तुत कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कि गई है। पुलिस रिमाण्ड के दौरान आरोपी से मादक पदार्थ के खरीद व तस्करी के सम्बंध मे पुछताछ कि जा रही है।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो बेटी की शादी का क़र्ज़ चुकाने के लिए अवैध गांजे की तस्करी करता था

213

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *