कुत्तों का मांस बेचने का झूठा आरोप लगा कर मुस्लिम शिक्षिकाओं के घर पर हमला करने वाले भाजपा पार्षद पर गंभीर धाराओं में दर्ज हुई FIR
देवास
आज से लगभग ढाई माह पूर्व आठ मई 2025 को रात 8 बजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ था जिसमें देवास के स्टेशन रोड स्थित दो मुस्लिम महिलाएं एक्टिवा पर कुत्ता ले जाते हुए दिखाई देती है। वीडियो में कुछ लोग दोनों महिलाओं का रास्ता रोक लेते है और महिलाओं के गोद में बैठे हुए कुत्तों को लेकर आरोप लगाते हुए कहते है की कुत्ता उन्होंने चुराया है तथा महिलाओं पर आरोप लगाया जाता है कि वो कुत्तों को काट कर उनका मांस बेचती है। वीडियो में महिलाएं काफी डरी हुई दिखाई पड़ती है वीडियो में क्षेत्रीय पार्षद भूपेश ठाकुर के नेतृत्व में एक भीड़ महिलाओं के घर के सामने दिखाई पड़ती है। सोशल मिडिया पर इस वीडियो को बहुत से कट लगा कर वायरल किया गया था।
सोशल मिडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को लेकर वाकिफ ख़बर ने जब महिलाओं से उनका पक्ष जाना तो बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ था।
दरअसल वीडियो में दिखाई दे रहा कुत्ता मूलतः मादा होकर उनका पालतू था जिसका वैक्सीनेशन कार्ड भी उनके पास था। दोनों ही महिलाएं सगी बहने है और पेशे से शिक्षिका है ।महिलाओं ने भाजपा पार्षद भूपेश ठाकुर तथा अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। पार्षद तथा अन्य लोगों ने महिलाओं के साथ गाली गलौज और धर्म सूचक आपत्तिजनक बातें कही थी. घर के अंदर घुसकर बुरी नियत से महिलाओं से हाथापाई तक की थी जिससे महिलाओं के कपड़े तक फट गए थे.क्योंकि जिस घर में वो निवास करती थीं वहां दो बहने तथा उनकी मां सहित सिर्फ तीन महिलाएं ही रहती है।
आपको बता दे कि इस मामले को लेकर 23 जुलाई को भाजपा पार्षद भूपेश ठाकुर सहित तीन अन्य लोगों पर सिटी कोतवाली देवास में गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज हो चुका है।
भाजपा पार्षद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने में पीड़ित महिलाओं को काफी मशक्कत करना पड़ी। सिटी कोतवाली देवास द्वारा जब FIR लिखने को लेकर इंकार किया गया तो पीड़ित महिलाओं को माननीय High Court इंदौर की शरण लेना पड़ी। तथा HIgh Court के आदेश के बाद ही कोतवाली पुलिस ने संजय कहार, मनोज कहार, श्रीकांत पहाड़िया तथा भाजपा पार्षद भूपेश ठाकुर पर BNS की धारा 333, 296, 115(2), 351(3), 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
