देवास, 05.08.2025
डिजिटल अरेस्ट कर 20 लाख ठगने वाले 6 आरोपीयों को किया देवास पुलिस ने गिरफ्तार।
“ऑपरेशन सायबर” के तहत की गई बड़ी कारवाही
शातिर साइबर ठगो ने देवास जिले के सतवास तहसील के निवासी प्रमोद गौर से साइबर फ्रॉड के ज़रिए 20,81,382 रुपये ठग लिए। जिसकी शिकायत प्रमोद गौर ने 27 जून को देवास जिला साइबर सेल में की , देवास साइबर सेल ने शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज कर लगभग 40 दिन बाद 6 शातिर साइबर ठगो को किया गिरफ्तार।
आप को बतादे कि , थाना सतवास जिला देवास पर पंजीबद्ध अपराध संख्या 302/2025 धारा 318(4), 319(2) BNS एवं 66(D) IT Act (2000) के अपराध में फरियादी एक सेवानिवृत्त व्यक्ति है । 24 जून 2025 के लगभग 3 बजे दोपहर में उनके पास एक कॉल आया जिसने बताया कि वह सीनियर पुलिस आफिसर कोलाबा पुलिस स्टेशन मुंबई से होना बताया और कहा की नरेश गोयल के साथ मनी लॉन्ड्रिंग केस में आप सम्मिलित हैं एवं केनरा बैंक मुंबई में आपका खाता संचालित हैं जिसकी सीबीआई जांच आपके विरूद्ध चल रही हैं जिसके सुप्रीम कोर्ट के नोटिस वाट्सएप पर प्रमोद गौर को भेजने का बताया गया। फिर फरियादी प्रमोद गौर को साइबर ठग ने वाट्सएप पर विडियो कॉल किया और खुद को सीबीआई चीफ आकाश कुलहरि बनकर वीडियो कॉल पर बात की। जिसके बाद उन्होने फरियादी को सीबीआई व पुलिस का डर दिखाकर डरा धमकाकर वाट्सएप वीडियो कॉल के ज़रिये डिजीटल अरेस्ट कर कहा कि आपके खाते में जितनी भी राशी हैं वह सुप्रीम कोर्ट वेरिफिकेशन करना चाहती है,ऐसा बोलकर फरियादी से विभिन्न अज्ञात बैंक खातों मे आरटीजीएस के माध्यम से धोखाधड़ी कर बड़ी राशी डलवाई ।

देवास साइबर पुलिस को शिकायत की जाँच करते पता लगा कि आपराधीयों द्वारा टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर अच्छा कमीशन देने का लालच देकर बैंक खातो मे फ्रॉड की गई राशी की लेन-देन करने हेतु लोगो के बैंक खातो को किराये पर लिया । तकनीकी साक्ष्य को सुक्ष्मता से अध्य्यन करते हुए कई बैंक खाते खंगालने उपरांत आरोपीयो का इन्दौर, दिल्ली व महाराष्ट्र का होना पाया गया। आरोपीयो की धड़पकड़ हेतु गठित की गई विशेष टीमो ने सफलतापुर्वक अलग-अलग राज्यों से 2100 किलोमीटर दिल्ली, हरियाणा(पंचकुला), महाराष्ट्र(सांगली), इन्दौर(म.प्र.) से 06 आरोपीयों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कन्नौद जिला देवास में पेश किया गया। आरोपीयो से पुछताछ में मालूम हुआ कि बैंक खातो का उपयोग करने हेतु एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिये हवाई सफर का उपयोग करते थे। अभी तक की विवेचना मे पाया गया की उक्त आरोपीयों की देवास जिले के अन्य लगभग 37 जगह, विभिन्न राज्यो में शिकायत दर्ज है। ञ
आरोपीयो के नाम :
1) सोमेश्वर उर्फ सोम उर्फ सेमीनाम उर्फ सैम पिता शेखर निनानिया उम्र 28 वर्ष निवासी जी/एफ पोल नंबर 232 गली नंबर 7 ग्राम दिनदारपुर नजफगढ, शिवमंदिर चौपाल के पास दक्षिण पश्चिम दिल्ली
2) संजय उर्फ संजू उर्फ वैम्पायर पिता शेखर निनानिया उम्र 30 वर्ष निवासी म.नं.41 गली नंबर तीन हनुमानपुरी मोदी नगर जिला गाजियाबाद ।
3) गौरव उर्फ रितिक उर्फ लाला उर्फ गुप्ताजी पिता सत्यनायायण चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्र.15 भगत सिंह कालोनी जावद जिला नीमच ।
4) हर्ष उर्फ पीटर बॉस पिता नरेन्द्र प्रजापत उम्र 23 वर्ष निवासी म.नं. 05 कुम्हार मोहल्ला, अंतिम चौराहा थाना मल्हारगंज इंदौर ।
5) ऋषिकेश पिता संजय पंवार उम्र 23 साल निवासी रेवानगर, थाना विटा जिला सांगली महाराष्ट्र ।
6) सुनील उर्फ सागर पिता हिम्मतसिंह जाधव उम्र 26 साल निवासी ग्राम तांदलगांव थाना विटा जिला सांगली महाराष्ट्र ।
➡️ आरोपीयों से जप्त मशरुका :
1. आरोपियों से कुल 10 मोबाइल, एक टेबलेट, एक लेपटॉप, एक पासबुक,04 ATM Card
2. ₹ 11,61,956/- होल्ड करवाई गई राशि ।
साइबर ठगो के नाम पहले से ही देश के अलग अलग थानों में कई अपराध दर्ज है
नाम – संजय उर्फ संज उफ वेम्पायर पिता शेखर निनानिया जाति धानुक उम्र 30 साल निवासी मकान नं. 141 गली नं.03 हनुमानपुरी मोदी नगर जिला गाजियाबाद उत्तरप्रदेश*
क्र. थाना एवं राज्य अपराध कमांक एवं धारा न्यायालय निर्णय
1. थाना सहलवास जिला झज्जर हरियाणा अप. क..115 /2021 धारा 302, 120 बी. 34 भादवि एवं 25 /27 आर्म्स एक्ट माननीय न्यायालय विचाराधीन
2. थाना बाबा हरिदास नगर जिला द्वारका दिल्ली अप. कं. .199/ 2021 धारा 392, 34 भादवि एवं 25/27 आर्म्स एक्ट माननीय न्यायालय विचाराधीन
3. थाना मुंदका दिल्ली अप क. 349 72021 धारा
336, 34 भादवि एवं 25 / 27 आर्म्स एक्ट माननीय न्यायालय विचाराधीन
4. थाना मुराद नगर जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश अप. क.590 /2024 धारा 127 (2). 308(2) बी.एन.एस. विचाराधीन एवं 25 आर्म्स एक्ट माननीय न्यायालय विचाराधीन
नाम – हर्ष पिता नरेन्द्र प्रजापत उम्र 27 साल निवासी पांच कुम्हार बाखल अंतिम चैराहा बडा गणपति इंदौर मध्यप्रदेश*
क्रं. थाना एवं राज्य अपराध क्रमांक एवं धारा न्यायालय निर्णय
1. थाना गांधीनगर जिला इंदौर अप. क्रं. 416/2022 धारा 341,294,323,506,34 भादवि माननीय न्यायालय विचाराधीन
2. थाना व्हाईटफिल्ड सी.ई.एन. बैंगलोर सिटी,कर्नाटक अप.क्रं. 349/2025 धारा 318(4), 319(2) BNS एवं धारा 66(D) IT Act (2000) विवेचना जारी
सराहनीय कार्य: अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कन्नौद – आदित्य तिवारी, थाना प्रभारी सतवास बी.डी.बीरा., उनि सरदार मंडलोई, प्र.आर.गणेश रावत, आर.राजेन्द्र सिंह राजपूत, दिव्य राठौर, अनिल भाभर, घनश्याम परमार, शुभम, ईश्वर बिश्नोई, थाना हरणगांव प्रभारी उनि अभिषेक सिंह सेंगर, थाना खातेगांव प्र.आर सुनील प्रजापत,आर. सोहन जाट,विशेष भूमिका सायबर सेल देवास से उनि यश नाईक,प्रआर सचिन चोहान,शिवप्रताप सिंह सेंगर, आर. योगेश कदम, युवराज सोलंकी, सोनू कुमार सिंह, म.आर. निशा पाटोरिया ।
