• Fri. Jun 5th, 2026

Vaqif Khabar

क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ “MD” के साथ एक महिला सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

ByM. Farid

Apr 5, 2026

क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ “MD” के साथ एक महिला सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से लगभग 24.08 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” ड्रग्स (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 2,40,000/- रुपए) जप्त ।

 

आरोपी रिजवान पर रतलाम शहर में पूर्व में भी पंजीबद्ध है मारपीट का एक अपराध ।

 

आरोपी महिला अलग-अलग शहरो में करती है इवेंट आर्गेनाइजेशन का काम ।

 

आरोपियों ने अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर इंदौर शहर में बेचना स्वीकारा है।

 

क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान शहर के मंगल परिसर गार्डन के पीछे कनकेश्वरी खाली मैदान इंदौर के पास सुनसान जगह पर एक सफेद रंग की वरना कार को खड़े देख उक्त गाड़ी में 01 महिला एवं 03 पुरुष बैठे दिखाई दिए जो संदिग्ध लगे, जिनसे पूछताछ करने पर कुछ का कुछ बयान करने लगे। गतिविधि संदिग्ध लगने पर उनसे नाम पता पूछते अपना नाम रिजवान खोकर नि रतलाम, फैजान मंसूरी नि रतलाम, समीर लकारा नि रतलाम एवं काजल उपाध्याय नि इंदौर का होना बताया जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर गाड़ी में 24.08 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD बरामद की गई। आरोपीगणों को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

आरोपीयों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर इंदौर शहर में बेचना स्वीकार किया है।

 

आरोपियों से 24.08 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” ड्रग्स जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 42/26 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं

 

आरोपियों के नाम

1.रिजवान खोकर नि रतलाम, 2.फैजान मंसूरी नि रतलाम, 3.समीर लकारा नि रतलाम एवं 4.काजल उपाध्याय नि इंदौर

 

जप्त माल का विवरण : -24.08 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स , 01 ह्युण्डई वरना कार एवं 04 मोबाइल फोन कुल मश्रुका कीमत 5,00,000/- रुपए

54

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *