• Fri. Jun 5th, 2026

Vaqif Khabar

स्वामी आनंद स्वरूप ने सभी EX मुस्लिम्स को गजवा ऐ हिंद का टूल बताते हुए सनातनियों को इनसे दूर रहने की दी सलाह

ByM. Farid

Apr 26, 2026

इस वक़्त पूरे देश भर में एक ख़बर बहुत ही तेज़ी से वायरल हो रही है,इस्लाम और मुसलमानों पर गंदी और भद्दी टिप्पणियां करने वाला और खुद को ex मुस्लिम कहकर सुर्खियां बटोरने वाला सलीम वास्तिक एक 13 साला बच्चे का हत्यारा निकला।

इसी मामले को लेकर एक निजी चैनल को इंटरव्यू देते हुए सनातनी संत, शांभवी पीठाधीश्वर और सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा की भगवान सलीम वास्तिक के साथ नहीं है और उसकी वास्तविकता निकल कर बाहर आ गई है। और ये जितने भी ex मुस्लिम है जैसे नाजिया इलाही, इमरोज आलम जेल में बंद बांग्लादेशी एजेंट। ये सब गजवा ए हिंद के एजेंट है, सभी हिंदूवादियों को इनसे सावधान रहना पड़ेगा
सलीम वास्तिक के कारनामे पर हैरतजदा होते हुए स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि भगवान के पक्ष में बोलने वाला नाम बदल कर रहने वाला और एक बच्चे का कातिल सोशल मीडिया का हीरो कैसे बन गया। कैसे वो 29 साल तक पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब रहा।
सभी हिंदूवादियों से अपील करते हुए स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा की ये जितने भी ex मुस्लिम है ये गज़वा ए हिंद के टूल्स है। स्वामी जी के अनुसार नाजिया इलाही इस्लाम के खिलाफ इतना गंदा गंदा बोलती है लेकिन उस पर आज तक कोई हमला नहीं हुआ ।

स्वामी जी ने भगवान का धन्यवाद देते हुए कहा की में भी सलीम वास्तिक के यहां जाने वाला था लेकिन बच गया। इस घटना को सुनने के बाद मेरे पांव के नीचे से ज़मीन खिसक गई है।
स्वामी आनंद स्वरूप ने एक सो पच्चीस करोड़ सनातनियों से अपील करते हुए कहा कि इन ex मुस्लिम्स से हमें दूर रहना चाहिए। क्योंकि ये सभी गजवा ए हिंद के टूल्स के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे है।

दरअसल दिल्ली पुलिस ने 31 साल पुराने अपहरण और हत्याकांड में गिरफ्तार यूट्यूबर सलीम वास्तिक उर्फ सलीम खान को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. सलीम 1995 के एक फिरौती के लिए अपहरण और हत्या के मामले में वांछित था. उसने अपने साथी अनिल के साथ मिलकर एक बिजनेसमैन से उसके 13 साल के बेटे की सुरक्षित रिहाई के बदले 30,000 की फिरौती मांगी थी. बाद में उस बच्चे का कत्ल भी कर दिया गया. सबसे चौंकाने वाली बात यह कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों को धोखा देने और गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने इस मामले में खुद को मृत घोषित करवा दिया था. फिर इस्लाम छोड़ और नई पहचान रखकर यूट्यूब पर भी फेमस हो गया

आपको बता दे की पिछले कुछ वर्षों से भारत भर में ex मुस्लिम की एक बाढ़ सी आ गई है। यकायक कोई भी मुस्लिम सोशल मीडिया पर आकर इस्लाम और मुसलमानों को गालियां देने लगता है और देखते ही देखते वो सोशल मीडिया का हीरो बन जाता है। सलीम वास्तिक की सच्चाई सामने आने के बाद देश भर में एक नई बहस ने जन्म ले लिया है की ये जितने भी ex मुस्लिम है कहीं ये देश विरोधी ताकतों के हाथों की कठपुतलियां तो नहीं है।

352

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *