• Fri. Jun 5th, 2026

Vaqif Khabar

नवगठित देवास जिला शहर कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली बैठक सम्पन्न।

ByM. Farid

Apr 20, 2026

नवगठित देवास जिला शहर कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली बैठक सम्पन्न।

*देवास।*

देवास जिला शहर कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरूआत में पदाधिकारियों को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया, साथ ही सभी ने अपना परिचय दिया। इसके उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने से संबंधित, अपनी-अपनी बात रखी।

कार्यकारिणी की मंशा अनुसार अध्यक्ष प्रयास गौतम ने अपने सारगर्भित विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी समय में पदाधिकारियों में कार्यों का विभाजन किया जाएगा। पार्टी संगठन को वार्ड स्तर एवं और बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए टीम को कड़ी मेहनत करनी होंगी। जो नए पदाधिकारी नियुक्त हुए हैं, उनके प्रशिक्षण के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बैठक में मनोज हेतावल, रोशन रायकवार, सुजीत सांगते, गोवर्धन देसाई, शाहजी हाशमी, कल्याण सिंह पंवार, इम्तियाज़ शेख भल्लू, दिग्विजय सिंह झाला, दिलीप सिंह सोलंकी, रूपेश कल्याणे, इशान राणा, नीरज नागर, कमल मुकाती, विकास बारोड़, आरिफ मेव, डॉ.गजेन्द्र सिंह तोमर, परवेज हारून शेख, महेंद्र धारू, वीरेन्द्र सिंह परदेसी, एम. जहीर शेख, कल्लू खान, विमल चौधरी,नईम अहमद, प्रहलाद मिस्त्री, संतोष सिंह, रईस खान (डेनी), कविता वर्मा एडवोकेट, खलील शेख, अविनाश जेठवा, नितिन परमार, धर्मेंद्र पटेल, हिम्मत सिंह डांगी उपस्थित रहे। संचालन संगठन महासचिव जाहिद पठान ने किया और आभार प्रवक्ता हारिस गजधर ने माना।

82

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *