• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

देवास के”करीम परिवार”ने धूमधाम से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

ByM. Farid

Aug 15, 2022

Video देखने के लिए youtube पर टच करें

 

देवास के करीम परिवार द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में करीम कृपा बिल्डिंग मटेरियल पर झंडा वंदन का आयोजन किया गया जिसमें करीम बिल्डिंग मटेरियल के संचालक जमील उद्दीन के साथ करीम कृपा फैमिली रेस्टोरेंट के संचालक खलील उद्दीन भी मौजूद थे।झंडा वंदन करने के बाद दोनों ही संस्थानों के स्टाफ ने एक वाहन रैली देशभक्ति के नारे लगाते हुए निकाली।जो शहर के मुख्य मार्ग एबी रोड से होते हुए मंडूक पुष्कर तक पहुंची। मंडूक पुष्कर पहुंचकर  सभी ने खड़े होकर एक साथ देशभक्ति के नारे लगाए और उसके बाद वाहन रैली का समापन करीम कृपा फैमिली रेस्टोरेंट पर हुआ।

वाकिफ़ खबर से चर्चा करते हुए करीम कृपा फैमिली रेस्टोरेंट के मैनेजर अंकित भगवान एवं करीम बिल्डिंग मटेरियल के मैनेजर मिर्जा अयाज़ बैग ने बताया की पिछले 2 वर्षों से कोरोना की वजह से करीम परिवार पंद्रह अगस्त पर कोई आयोजन नहीं कर पा रहा था चूँकि इस बार आजादी का अमृत महोत्सव सारे देश भर में काफी हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है,इसी कड़ी में करीम परिवार ने भी 15 अगस्त को काफी धूमधाम से मनाया।इस अवसर पर करीम परिवार के दोनों ही संस्थानों का सारा स्टाफ मौजूद रहा।

गौरतलब है कि करीम परिवार का”करीम कृपा फैमिली रेस्टोरेंट”सारे शहर में अपने स्वाद व क़्वालिटी की वजह से रेस्टोरेंट की दुनिया में एक अलग ही स्थान रखता है।

510

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *