• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

बिलकीस बानो के मुजरिमो को वापस सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए AIMSS ने प्रदेश भर में किए प्रदर्शन

ByM. Farid

Aug 26, 2022

ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की प्रदेश अध्यक्ष जॉली सरकार ने वाकिफ़ ख़बर से बातचीत में बताया कि जिस तरह से बिलकिस बानो के अपराधियों की रिहाई की गई है वह समझ से परे है आखिरकार सरकार ऐसा कर कर आम लोगों को संदेश क्या देना चाहती है
इस मुद्दे पर आल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन आंदोलनरत है। इसी कड़ी में भोपाल इंदौर गुना जैसे शहरों में आज बड़े प्रदर्शन किए गए। और 30 तारीख तक इन प्रदर्शनों को बढ़ाया जाएगा
जाली सरकार का कहना है यह प्रदर्शन सारे देश भर में जब तक नहीं रुकेंगे जब तक की आमानवीय कृत्य करने वाले इन हत्यारों को वापस सज़ा नहीं मिल जाती।
गौरतलब है जिस दिन देश आज़ादी का अमृत महाउत्सव मना रहा था तब गुजरात सरकार ने बिलकिस बानो के अपराधियों को इस आधार पर रिहा कर दिया कि उनका आचरण जेल में अच्छा है।
7 लोगों की हत्या एवं 3 साल की बच्ची की पत्थर पर पटक के हत्या एवं बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले 11 लोगों को रिहाई देने से पूरे देश भर में आक्रोश का माहौल है

309

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *