• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

रावण के नीचे दब कर घायल हुए मज़दूर के शव को10000 रुपये के लिए इंदौर के अस्पताल ने 6 घंटे तक बंधक रखा

ByM. Farid

Oct 6, 2022

कन्नौद नगर परिषद के द्वारा बनाए गए विशाल रावण दहन के अवसर पर हुआ बड़ा हादसा इंदौर के अस्पतालों का बेहद ही आमानवीय चेहरा आया सामने
रावण बनाने के लिए 40 फुट ऊंचाई पर घटिया सामान के चलते मौत का शिकार हुए एक मजदूर मुबारिक खां के मरने के बाद ऐसी अमानवीयता सामने आएगी किसी ने सोचा भी नहीं था एक तरफ नगर परिषद ने मात्र 20000 देखकर अपने कर्तव्य से इतिश्री कर ली  वही इंदौर के प्राइवेट अस्पतालों ने बजाय यह देखने के एक शख्स मर चुका है इसका कुछ पैसा माफ कर दिया जाए उसकी लाश को 6 घंटे तक एक जल्लाद की तरह अपने कब्जे में रखा और जब तक पाई पाई वसूल नही हो गई तब तक शव घरवालों को नही दिया। मुबारक खां की आर्थिक स्थिति कितनी कमजोर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मात्र ₹10000 के लिए व्हाट्सएप पर लोगों से मदद मांगी गई
मजदूर मुबारिक पिता अब्दुल रजाक दशहरे के अवसर पर  रावण को खड़ा कर रहे थे ऊपर चढ़कर घास भरते समय। कन्नौद नगर परिषद द्वारा दी गई घटिया सामग्री की वजह से सड़ा हुआ पाइप टूट जाने से मुबारिक खां सर के बल गिर गए गंभीर चोट आने पर वहां खड़े नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वारा तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर प्राथमिक उपचार होने के बाद इंदौर के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन ज्यादा गंभीर चोट होने के कारण ब्लड बहुत ज्यादा बह रहा था इसलिए रास्ते में आए हुए इंडेक्स हॉस्पिटल में उनको दिखाया गया जहां पर उनका उपचार किया लेकिन कुछ देर के बाद उन्होंने भी उनको इंदौर रेफर कर दिया एम वाय अस्पताल पहुंचने के बाद 1 घंटे तक स्ट्रेचर पर पड़े रहे लेकिन कोई इलाज नहीं किया गया इसको देखते हुए परिजनों ने प्राइवेट गोकुलदास हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर मुबारिक खां का उपचार शुरू हुआ रात में ही 10000 डिपॉजिट करने के बाद कुल ₹40000 खर्चा हुआ है जिसमें ₹20000 रिश्तेदारों ने तथा ₹20000 नगर परिषद द्वारा दिए गए लेकिन सुबह होते होते 6:15 पर मुबारिक खां ने दम तोड़ दिया।मजदूर की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने घर वालों को ₹50800 का बिल थमा दिया और बाकी बचे हुए 10800 का इंतजाम करने को कहा मुबारक खां का लड़का मंदबुद्धि है घर वाले ₹10000 देने में असमर्थ थे मदद के लिए व्हाट्सएप पर मैसेज डाले गए।स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के कहने पर गोकुलदास अस्पताल ने 5000 कम कर लिए बाकी 5800 कन्नौद के राजू भैया(राजेश तिवारी)ने ने दिए जो अभी इंदौर में रहते हैं।एंबुलेंस तथा अन्य खर्चों के लिए ₹5000 फारुख भाई केले वालों ने दिए जो कन्नौद वार्ड नंबर 4 से पार्षद है वही सतवास के वार्ड नंबर 11 के पार्षद कवर खान रात से ही मुबारक खां के परिवार के साथ लगे रहे।  मृतक के भतीजे माजिद कुरैशी द्वारा वाकिफ़ खबर को यह सारी जानकारी दी गई

1,250

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *