• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

पिता ही निकला,सूटकेस में मिली 21 साल की आयुषी का क़ातिल

ByM. Farid

Nov 21, 2022

यूपी के मथुरा से एक 21 साल की लड़की के मर्डर का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।जिसे सुनने के बाद रिश्तों पर से विश्वास ही उठ जाएगा।
मामला कुछ यूं है कि राया थाना क्षेत्र में 18 नवंबर को कृषि अनुसंधान केंद्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार एक लावारिस सूटकेस  बरामद हुआ था।जब उस सूटकेस को खोला गया तो हर कोई स्तब्ध रह गया। बंद सूटकेस में एक युवती की लाश थी,जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।युवती को बेरहमी से हत्या कर सूटकेस में बंद किया गया था

पिता ही निकला हत्यारा
लाश की शिनाख्त 21 साल की आयुषी के रूप में हुई
सूटकेस में बरामद 21 साल की लकड़ी की लाश दिल्ली के नीतेश यादव की बेटी आयुषी की है।
रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली इस घटना को अंजाम युवती के पिता ने ही दिया है।पिता ने बेटी के सीने पर गोली मार कर उसकी हत्या की।फिर लाश को सूटकेस में पैक कर यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया।आयुषी की मां और भाई ने शव की पहचान की है ।

आरोपी पिता का कबूलनामा,मामला आनर किलिंग का

जानकारी के अनुसार मृतक आयुषी के पिता ने ये बात स्वीकार कर ली है कि उसने ही अपनी 21साल की बेटी की हत्या की है।पुलिस पूछताछ में पिता ने बताया कि उसकी बेटी आयुषी बिना बताए ही घर से कहीं चली गई थी।इस बात से पिता को गुस्सा आ गया और जैसे ही आयुषी घर पर लौटी तो गुस्से में पिता ने उसको गोली मारी दी।जिससे उसकी मौत हो गई।वहीं आरोपी ने इस खौफनाक घटना को 17 नवंबर की रात को अंजाम दिया ।आरोपी नीतेश यादव ने इसके बाद पुलिस से बचने के लिए अपनी बेटी आयुषी की बॉडी रात में ही सूटकेस में डाला और झाड़ियों में फेंक दिया था। आरोपी पिता के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।वहीं पुलिस की टीम आगे की जांच में जुटी है । पुलिस ने उस कार भी बरामद कर लिया है जिससे युवती की शव को दिल्ली से मथुरा लाया गया था ।

1,487

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *