• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

समूह लोन की किश्ते लेकर लोट रहे मैनेजर से जंगल मे डेढ़ लाख लूटने वाले तीन लूटरे गिरफ्तार

ByM. Farid

Nov 24, 2022

लूट की घटना करने वाले तीनों आरोपी 24 घण्टे में गिरफ्तार
एक लाख रूपये नगद सहित एवं तीन लाख का मश्रुका बरामद ।
गत रविवार को अरुण पिता जीवनसिंह धनगर उम्र 25 माल निवासी सांगाखेडी थाना आष्टा जिला सीहोर ने पुलिस थाने आकर बताया कि वह भारत फायनेंस लिमिटेड में संगम मैनेजर की नौकरी उदयनगर क्षेत्र के आसपास करताहै। रविवार को वो समूह लोन की किश्त लेने गाँव पिपरी , बोरपडाव , कटुकिया से किश्त लेकर बयडीपुरा से किश्त लेकर कटुकिया बोरपड़ाव रोड से वापस आ रहा था ।

बोरपडाव कटुकिया के बीच जंगल रोड पर एक मोटर सायकिल पर बैठे दो व्यक्तियों ने उसे रोका। उसकी पीठ पर रखे बैग जिसमें लगभग डेढ़ लाख रुपये थे।उक्त अज्ञात

आरोपियों के द्वारा उसे सागवान के डण्डे से उसके सिर पर वार किया गया जिससे उसके सिर में चोट आई उसके बाद आरोपीगण द्वारा उसके काले रंग का बेग जिसमें टेबलेट बायोमेट्रीक एवं किश्त के नगदी रुपये छिनकर लाल रंग की एच.एफ. डीलक्स बिना नम्बर प्लेट की थी । जिससे आरोपीगण जंगल की तरफ भाग गये ।
उक्त घटना की सूचना मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी उदयनगर कुवरलाल बरकडे अपने स्टाफ को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई ।
घटनास्थल का सुक्ष्मता से निरीक्षण किया गया एवं अरुण पिता जीवनसिंह धनगर जाति गायरी उम्र 25 साल निवासी सांगाखेडी थाना आष्टा जिला सीहोर की रिपोर्ट पर में थाना उदयनगर पर अपराध 433/2022 धारा 394 भादवि का अज्ञात आरोपीयो के विरुध्द अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक

देवास द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई । सायबर सेल एवं CCTV चैक किये गये एवं उसके आधार पर अज्ञात आरोपियोंगणो को जिला इन्दौर से गिरफ्तार किया गया ।
जप्तशुदा सामग्री : – 10,0000 / – नगद .02 मोबाईल फोन , 01 मोटर साइकिल , टेबलेट , बेग , बायोमेटिक एवं अन्य मश्रुका बरामद |
गिरफ्तार आरोपियों के नाम 1. आशाराम पिता नारायण भंवर उम्र 35 साल निवासी कटुकिया थाना उदयगनर जिला देवास ।
2. गोपीचंद पिता तुकाराम कोली उम्र 32 साल निवासी पोलाखाल थाना उदयगनर जिला देवास ।
3. रामदास पिता कुवरजी जाति भिलाला उम्र 46 साल निवासी पोलाखाल थाना उदयगनर जिला देवास ।
आपराधिक रिकार्ड :
1. गोपीचंद पिता तुकाराम कोली उम्र 32 साल निवासी पोलाखाल थाना उदयगनर जिला देवास । थाना अपराध क्रमांक धारा क्रमांक 1 देवास पुलिस 2 . 379 IPC 323,294 , 506 , 34 IPC 323,294,5061PC 294,323.325 IPC
2. रामदास पिता कुंवरजी जाति भिलाला उम्र 46 साल निवासी पोलाखाल थाना उदयगनर जिला देवास क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा उदयनगर 07/2019 294.323,506 IPC
सराहनीय कार्य : – उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी उदयनगर कुवरलाल बरकडे थाना प्रभारी नेमावर राजाराम वास्कले , उनि एस.एस. कनासिया , सउनि आई.एस. एक्का , सउनि संजय सोराष्ट्री प्रआर प्रमोद मेहना , प्रआर जालु देवडा , आर दीपक आर मगन आर नीलेश , आर राधेश्याम , आर राकेश शर्मा , आर शंकरलाल , आर राकेश रावत , आर अरुण गौर , आर अरूण , आर ईशांश , आर इन्द्रजीत , मआर प्रियंका , मआर सुनीता मआर बर्दना एवं होमगार्ड सैनिक धनसिंह सराहनीय भूमिका रही

317

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *