हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत दरवेश दादा पीर इब्राहिम बाबा(र.अ.) का सातवा उर्स मुबारक के मौके पर नई आबादी देवास से कर्मचारी कॉलोनी कब्रिस्तान मैं दरवेश बाबा के आस्ताने मुबारक में चादर पेश की गई ।दरवेश दादा पीर इब्राहिम को पेश की गई चादर के जुलूस में कई फकीर मस्तान भी मौजूद थे।
मेहमाने खुसूसी के तौर पर मीरां नज़र अली शाह चिश्ती अल कादरी अल साबरी अल राजाकी साई मेहर अली शाह बनाव सरगिरोह मुकाम नीमच(MP)भी मौजूद थे।
चादर शरीफ के जुलूस में मौजूद मलंग और मस्तानो ने तरह तरह के करतब दिखाए जिसे देखकर हर किसी ने दांतो तले उंगली दबा ली।
जुलूस में दरगाह कमेटी के बच्चा भाई खादिम, अनवर पठान, राजू बाबा, सैफुल्लाह,अरबू चीता,वसीम भाई उर्फ घीसा, जावेद बम्बईया, डब्बू भाई आदि लोग मौजूद थे।
पार्षद मुस्तफा अहमद हाथी वाले मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
