देवास में AB रोड़ पर लोहे की प्लेट्स से भरा ट्राला हुआ दुर्घटनाग्रस्त,फिर ट्राले में लगी आग
5 घण्टे चले रेस्क्यू में गैस कटर की मदद से ड्राइवर और क्लीनर की बचाई गई जान
देवास में आज अलसुबह 4 बजे मक्सी रोड़ पर टोंककला और चिड़ावद के बीच भेरवाखेड़ी गांव के निकट पुल पर लोहे की प्लेट्स से भरा ट्राला दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ट्राले में अचानक आग लग गई। इस दौरान ड्राइवर ,क्लीनर ट्राले में फंसे रहे।
सूचना मिलते ही पुलिस, फायर अमला मौके पर पहुंचा और पहले ट्राले में लगी आग पर काबू पाया गया। इसके बाद 2 क्रेन की मदद से ट्राले में फंसे ड्राइवर और क्लीनर को बचाने का रेस्क्यू शुरू किया गया।
देवास पुलिस कप्तान डॉक्टर शिव दयाल सिंह के निर्देशन में करीब 5 घण्टे रेस्क्यू चला। ट्राले की आग बुझाने के बाद गैस कटर की मदद से ट्राले में फंसे ड्राइवर और क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
पुलिस कप्तान के निर्देशन में टोंकखुर्द TI उमराव सिंह , टोंककला चौकी प्रभारी SI शुभम परिहार और SDRF की टीम ने ग्रामीणों की मदद से ड्राइवर और क्लीनर की जान बचाई…
ट्राला क्रमांक JH 02B J3103 बोकारो स्टील प्लांट,झारखण्ड से इंदौर की ओर आ रहा था…
पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत कर रणजीत कुमार और पप्पू पासवान निवासी झारखंड की जान बचाई…
आपको बता दें कि ट्राला क्लीनर पप्पू चला रहा था। पुल से टकराने के बाद ट्राला दुर्घटनाग्रस्त हुआ और फिर उसमें अचानक आग लग गई थी। फिलहाल अनियंत्रित होकर पुल से टकराए ट्राले के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
