• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

पुराने वाहनों के online ट्रांसफर को लेकर आ रही दिक्कतों के निराकरण को लेकर,पुराने वाहन विक्रेता पहुँचे देवास RTO के पास

ByM. Farid

Jan 11, 2023

1जनवरी 2023 से पुरानी गाड़ियों के विक्रय पर अब online ट्रांसफर कराना पड़ रहा है। जिससे शहर में मौजूद पुराने वाहन विक्रेताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।ऑनलाइन ट्रांसफर करते समय मोबाइल पर otp भेजी जाती है जो काफी मुश्किल से आ रही है जिसकी वजह से पुराने वाहनों का एक मालिक से दूसरे मालिक तक ट्रांसफर काफी मुश्किल हो गया है।
इसी वजह से शहर भर के पुराने वाहन विक्रेताओं के कारोबार पर काफी असर पड़ा है।इसी समस्या पर चर्चा करने देवास कार एसोसिएशन के मेंबर आज बुधवार को RTO कार्यालय देवास पहुँचे।
देवास कार बाज़ार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप राव ने

वक़ीफ़ ख़बर से चर्चा करते हुए बताया कि RTO जया वसावा ने उन्हें जल्द ही समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है वही देवास कार बाजार के वसीम शेख

ने भी बताया कि आने वाले 5 दिनों पोर्टल की समस्या के निराकरण का आश्वासन देवास RTO ने दिया है
वाकिफ़ ख़बर से चर्चा करते हुए देवास RTO जया वसावा ने बताया की पुराने वाहनों का सारा डाटा “MP Transport” पोर्टल से “वाहन” पोर्टल पर शिफ्ट किया गया है जिसकी वजह से शुरुआती तौर पर यह दिक्कत आ रही है बहुत जल्द कि यह दिक्कत दूर हो जाएगी।
देवास कार बाज़ार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप राव ,देवास कार बाजार के वसीम शेख, सचिव सुरेश जैन,कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा,सदस्य नवीन जायसवाल,भगवान सिंह,पप्पू मालवा,रवि चौधरी, सुरेश जैन,अनिल चौधरी,सलमान शेख,शकील,सोहैल शेख, साहिल शेख ,आमिर शेख,मुजफ्फर खान उस्मान पाशा,विनोद बजाज,अट्टू, शाहिद खान,शब्बीर बाबा,राजू खान, दानिश खान, अज़ीम शेख आदि सदस्य मौजूद रहे।

362

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *