• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

तीन माह बीत चुके लेकिन नगर निगम नहीं दे पा रही है लोगों को योजना का लाभ-कांग्रेस।

ByM. Farid

Jan 11, 2023

तीन माह बीत चुके लेकिन नगर निगम नहीं दे पा रही है लोगों को योजना का लाभ, कांग्रेस ।                    देवास = मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार एक भी मौका नहीं छोड़ना चाहती कि जैसे भी हो लोगों को अपने से बांध के रखा जाए इसके लिए समय-समय पर शिवराज सिंह सरकार के द्वारा लोगों के लिए लोकलुभावन योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता रहा है। इसके अंतर्गत राज्य सरकार ने नगर निगम को अधिकृत किया है कि वह शहरी क्षेत्र के लोगों को  योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनके फार्म भरवाए योजना का लाभ दिलवाने में  कितनी सच्चाई है यह तो समय पर ही पता लगेगा।                                 शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि देवास नगर निगम द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों में शिविर लगाकर लोगों से निम्न योजना के अंतर्गत फार्म भराए गये यह योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, पीएम निधि योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा ,इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्त योजना ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन परित्यक्ता ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन,  सामाजिक सुरक्षा पेंशन निराश्रित वृद्धजन ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिव्यांगजन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिव्यांग जन दिव्यांग शिक्षा ,मुख्यमंत्री कल्याण पेंशन, मानसिक मंदबुद्धि विकलांग योजना, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन ,केंद्रीय दिव्यांग छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री विवाहिता पेंशन ,राष्ट्रीय परिवार सहायता, मुख्यमंत्री निशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री कल्याण विभाग योजना, मुख्यमंत्री निशक्त प्रोत्साहन योजना, (एक लैपटॉप) उच्च शिक्षा हेतु शिक्षण शुल्क, जीवन निर्वाह भत्ता, कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना, आयुष्मान भारत निर्माण योजना ,लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ,मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ,मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत भवन निर्माण ,श्रमिकों का पंजीयन ,किसान क्रेडिट कार्ड ,पशुपालन, किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री क्रांति योजना ,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना जेसी करीब 34 योजनाओं के फार्म शहर के लोगों से करीब तीन माह पूर्व देवास नगर निगम के द्वारा भराय गए थे जिसमें सबसे आवश्यक योजना थी निशुल्क खाद्यान्न योजना जिसके अंतर्गत योजना में शामिल हितग्राही को हर माह एक निश्चित मात्रा में खाद्यान्न दिया जाता लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद शहर के नागरिक जिन्होंने विभिन्न वार्डों में शिविर के माध्यम से अपने फार्म जमा किए थे आज भी वह रास्ता देख रहे कि कब नगर निगम से उन्हें जिस सुविधा के लिए उन्होंने आवेदन किया है मिलेगी लेकिन इतना समय बीत जाने के बावजूद आज तक नगर निगम के द्वारा किसी भी व्यक्ति को इन योजनाओं में से किसी एक योजना में भी लाभ नहीं दिया गया । कांग्रेस ने मांग की है कि अगर शहर के लोगों को योजना का लाभ देना है तो नगर निगम शीघ्र ही लोगों को इसका लाभ दें उनके साथ छलावा नहीं करें

111

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *