देवास-जंगली जानवर सियार ने 1वर्ष के बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे जंगली जानवर सियार के शिकार से घायल 1 वर्ष के बच्चे के सिर में 5 टांके लगे व साथ ही शरीर पर घायल होने के निशान लग गए।दरअसल जिले के भौंरासा के गांव जनोली में कुएं पर बने मकान के पास सियार ने एक साल के मासूम बालक पर हमला कर दिया। इसमें बच्चे के सिर व शरीर में गंभीर चोट लगी, परिजन घायल बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे जहां ऑपरेशन थिएटर में उपचार किया गया, जहा बच्चे को पांच टांके लगाने के बाद उसे भर्ती कर लिया गया है।वही परिजनों ने हमला करने वाले सियार को मार डाला, कुएं पर बने मकान पर पूजा नाम की महिला खाना बना रही थी। पास ही उसका एक साल का बच्चा रोशन पिता अर्जुन खेल रहा था, इसी दौरान सियार ने रोशन पर हमला कर दिया और अपने जबड़े में रोशन के सिर को दबा लिया जिससे सिर में गंभीर घाव हो गया। परिजन बचाने आए तो सियार उन पर भी हमले का प्रयास किया, इसके बाद सियार को मार दिया गया। गंभीर घायल बालक को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, यहां तुरंत उपचार शुरू किया गया
